एक्सप्लोरर

Bank Closed: पांचवें चरण का मतदान, इन शहरों में सोमवार को बंद रहेंगे बैंकों के ब्रांच

Lok Sabha Election 2024: अभी तक लोकसभा चुनाव 2024 में 4 चरणों में मतदान हो चुका है. सोमवार 20 मई को कई सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होने वाला है...

पूरे देश में पिछले महीने से जारी लोकसभा चुनाव में अभी तक चार चरणों का मतदान हो चुका है. सोमवार 20 मई को कई सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होने वाला है. इसके चलते सोमवार को कई शहरों में बैंकों के ब्रांच बंद रहने वाले हैं.

सोमवार को पांचवें चरण का चुनाव

18वें लोकसभा चुनाव को सात चरणों में कराया जा रहा है. पहले दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को वोटिंग हुई. उसके बाद 7 मई को तीसरे और 13 मई को चौथे चरण का मतदान हुआ. अब 20 मई को देश भर की 49 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होगा. जिन सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे, वहां बैंकों के ब्रांच बंद रहने वाले हैं. उससे पहले आज रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद हैं.

इन शहरों में होगी छुट्टी

रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चलते 20 मई को मुंबई, लखनऊ और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे. मई महीने में इससे पहले भी विभिन्न शहरों में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के चलते बैंकों की छुट्टी रह चुकी है. कल के मतदान के बाद 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा. उस दिन भी कई शहरों में बैंकों की छुट्टी होगी.

छुट्टियों से भरा रहा है यह महीना

मई का यह महीना बैंकों के लिए छुट्टियों से भरा गुजर रहा है. इससे पहले भी इस महीने के दौरान बैंकों की कई छुट्टियां रह चुकी हैं. इस महीने की तो शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई थी. महीने की पहली तारीख यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और श्रमिक दिवस के चलते बैंक बंद रहे थे. उसके बाद 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के चलते छुट्टी रही.

8 मई (बुधवार) को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर बंगाल में बैंक बंद रहे. 10 मई को बासव जयंती/अक्षय तृतीया के चलते कर्नाटक में बैंक बंद रहे. 13 मई को लोकसभा आम चुनाव 2024 के चौथे चरण में बैंकों की छुट्टी रही, जबकि 16 मई को राज्य दिवस के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहे.

मई महीने की अन्य छुट्टियां

मई महीने में अभी बैंकों की कई और छुट्टियां कतार में हैं. इस महीने अभी कम से कम 4 और दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इस महीने की बाकी छुट्टियां इस प्रकार हैं...

  • 20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024- पांचवां चरण- (सोमवार)- महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा (गुरुवार)- त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 मई: नजरूल जयंती/लोकसभा आम चुनाव 2024- छठा चरण (चौथा शनिवार)- त्रिपुरा, उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 मई: महीने के आखिरी रविवार के मौके पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: क्यों बार-बार शनिवार को खुल रहा है शेयर बाजार? कारण जानकर खुश हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget