एक्सप्लोरर

नोटबंदी के दौरान कितनी रकम आई? RBI की वेबसाइट पर है दिलचस्प जानकारी !

RBI दस्तावेज के मुताबिक नोटबंदी के पूरे समय के दौरान बैंकों के ग्रॉस डिपॉजिट में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जबकि एक साल पहले इसी दौरान (11 नवंबर से 30 दिसंबर, 2015 के दौरान) इसमें 10.3 फीसदी की ही बढ़त दर्ज की गई थी.

नई दिल्लीः नोटबंदी के दौरान देश में बैंकों में कितना पैसा आया इसका आधिकारिक आंकड़ा भले ही अभी जारी नहीं हुआ पर आरबीआई की वेबसाइट पर एक दिलचस्प जानकारी मिली है.

नोटबंदी के दौरान देश के अलग-अलग बैंकों में 1.6 से 1.7 लाख करोड़ रुपये की ‘‘असामान्य’’ कैश राशि जमा की गई. रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर रखे गए एक रिसर्च पेपर में यह निष्कर्ष निकाला गया है. रिसर्च पेपर (शोध-पत्र) में यह भी कहा गया है कि नोटबंदी के बाद देश के बैंकिंग सिस्टम में अनुमानित 2.8 से लेकर 4.3 लाख करोड़ रुपये तक की रकम कैश में जमा हुई है.

‘नोटबंदी और बैंक जमा में वृद्धि’ नाम के इस रिसर्च पेपर में कहा गया है, ‘‘कुछ खास खातों में कुल मिला कर 1.6- 1.7 लाख करोड़ रुपये के दायरे में ‘‘असामान्य’’ कैश जमा हुआ है. ये खाते ऐसे हैं जिनमें लेनदेन आमतौर पर कम ही होता रहा है.’’ आरबीआई रिजर्व बैंक का ये रिसर्च पेपर बैंक के मौद्रिक नीति विभाग में निदेशक भूपाल सिंह और सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग में निदेशक इंद्रजीत राय ने तैयार किया है.

इसमें कहा गया है कि नोटबंदी के दौरान (11 नवंबर 2016 से 30 दिसंबर 2016) के दौरान बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त कैश डिपॉजिट में वृद्धि 4 से 4.7 फीसदी के बीच रही है. यदि इसमें फरवरी मध्य 2017 तक की अवधि को भी शामिल कर लिया जाये तो यह इजाफा 3.3 से 4.2 फीसदी के दायरे में रही है. इस टाइम पीरियड को कुछ और बढ़ा कर मार्च 2017 के आखिर तक के रुझानों को देखा जाए तो यह 3.0-3.8 फीसदी के दायरे में रहेगी.

दस्तावेज के मुताबिक नोटबंदी के पूरे समय के दौरान बैंकों के ग्रॉस डिपॉजिट में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जबकि एक साल पहले इसी दौरान (11 नवंबर से 30 दिसंबर, 2015 के दौरान) इसमें 10.3 फीसदी की ही बढ़त दर्ज की गई थी.

इसमें कहा गया है कि कुल मिलाकर, नोटबंदी के दौरान बैंक डिपॉजिट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. आरबीआई का रिसर्च पेपर साफ ये कहता है कि यदि इस स्थिति को इसी तरह बनाये रखा जाएगा तो वित्तीय बाजार में इसका अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी इसका बचत और पूंजी बाजार में पॉजिटिव असर देखा जाएगा.

नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से हटाने की घोषणा की. इन नोटों की कुल कीमत 15.4 लाख करोड़ रुपये थी. उस समय प्रचलन में रहने वाले कुल नोटों में 500-1000 रुपये के नोटों का 86.9 फीसदी हिस्सा था. नोटबंदी को कालाधन, नकली करेंसी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम माना गया था.

पी चिदंबरम का सरकार पर तंज: 'नोटबंदी की कीमत में 50,000 करोड़ रुपये और जोड़ें'

GOOD NEWS: गरीबों के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रहेगी अब बिना PUC सर्टिफिकेट के कार इंश्योरेंस रिन्यूएल नहीं: सुप्रीम कोर्ट BE ALERT: बैंक का काम करते हैं तो जान लें: 22 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल बड़ी गाड़ियां, SUV खरीदनी हैं तो देरी न करें: सेस बढ़ा तो महंगी होंगी कारें रेल टिकट की बुकिंग के लिये आधार अनिवार्य नहीं: सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget