एक्सप्लोरर

सभी कामों के लिए केवल एक सेविंग अकाउंट का न करें इस्तेमाल! हो सकता है बड़ा नुकसान

आजकल के समय में साइबर अपराधों की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में केवल एक अकाउंट में अपनी सारी जमा पूंजी रखना रिस्क भरा हो सकता है.

Saving Account: पिछले कुछ सालों में देश में बैंकिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव हुए हैं. प्राधानमंत्री जनधन योजना के कारण शहर और गांव तक बैंकों की पहुंच बढ़ी है. सरकार की भी यही कोशिश रहती है कि देश के हर वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जा सकें. इससे लोग अपने घरों में पैसे रखने के बजाय बैंकों में पैसे जमा करके ब्याज का लाभ प्राप्त कर सकें. इसके अलावा सरकारी योजना का लाभ लोगों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer के रूप में भी मिलेगा.

आमतौर पर लोग जब भी बैंक में खाते खुलवाने जाते हैं तो वह हमेशा एक सेविंग अकाउंट ही खुलवाते हैं. इसके साथ ही आपनी सारी धन रशि एक जगह ही जमा कर देते हैं. लेकिन, ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. कई फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का यह मनना है कि केवल एक सेविंग अकाउंट में अपने सारे पैसे रखना कई बार बहुत नुकसानदायक हो सकता है. किसी भी व्यक्ति को कम से कम दो सेविंग अकाउंट जरूर रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि एक सेविंग अकाउंट में सारे पैसे जमा करने से ग्राहक को क्या नुकसान हो सकता है-

जरूरत के हिसाब से सेविंग अकाउंट रखना है जरूरी
ज्यादातर लोग सभी कामों के लिए केवल एक ही सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं. कई बार EMI, बिजली के बिल का पेमेंट, शॉपिंग, सरकारी योजना का साभ आदि प्राप्त करने के लिए केवल एक ही अकाउंट का उपयोग करते हैं. इस कारण इनकम और खर्च का रिकार्ड रख पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप कोशिश करें कि अपने इनकम और खर्च के लिए दो सेविंग अकाउंट रखें. एक अकाउंट में सैलरी का एक हिस्सा सेव करके रख दें और दूसरे से शॉपिंग, बिल पेमेंट आदि काम को निपटाएं.

साइबर अपराध का रहता है डर
आजकल के समय में साइबर अपराधों की घटनाएं भी बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में केवल एक अकाउंट में अपनी सारी जमा पूंजी रखना रिस्क भरा हो सकता है. कोशिश करें कि अपनी जमा पूंजी को कम से कम दो जगह जरूर रखें. ऐसे में साइबर अपराध के शिकार होने की स्थिति में आपको बड़ी वित्तीय नुकसान नहीं होगा.

एक बैंक पर न रखें निर्भरता
कई बार लोग अपनी सारी जमा पूंजी केवल एक ही बैंक में जमा कर देते हैं. ऐसे में अगर वह बैंक आपको कोई सुविधा नहीं दे रहा या किसी तरह की नेटवर्क में परेशानी होने की स्थिति में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ता है. उदाहरण के तौर पर आपने सारी जमा पूंजी एक बैंक में डाल दी और किसी कारणवश उसका नेट बैंकिंग काम नहीं कर रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए कम से कम दो बैंकों का ऑप्शन अपने पास जरूर रखें.  

ये भी पढ़ें-

दुनिया का पहला Crypto क्रेडिट कार्ड लॉन्च, बिना शुल्क दिए ग्राहक मुफ्त में कर सकेंगे कार्ड का इस्तेमाल!

ये हफ्ता कारोबारी लिहाज से रहा बेहद छोटा, लगातार 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ऐसी रही इस हफ्ते बाजार की चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget