एक्सप्लोरर

Banking: बैंकिंग सेक्टर का आउटलुक 'स्टेबल' से बदलकर 'इंप्रूविंग' हुआ, लोन ग्रोथ का एस्टीमेट भी जानें

Banking Sector Outlook: प्रमुख रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने भारत के बैंकिंग सेक्टर के लिए अपना आउटलुक रिपोर्ट के जरिए दिया है. इसके मुताबिक बैंकिग सेक्टर में अच्छा सुधार देखा जा रहा है.

Banking Sector Outlook: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडा-रा) (India Rating & Research) ने 2022-23 के लिए भारत के बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के आउटलुक को ‘स्टेबल’ से बदलकर 'इंप्रूविंग कर दिया है. रेटिंग एजेंसी का मानना है कि देश के बैंकिंग क्षेत्र को बेहतर ऋण मांग और मजबूत बही-खाते की वजह से मदद मिली है.

10 फीसदी रहेगी लोन ग्रोथ
एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बैंकों की लोन ग्रोथ 10 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में बैंकों की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) अनुपात 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है. इंडिया रेटिंग्स ने कहा, ‘‘हमने अगले वित्त वर्ष के लिए बैंकिंग क्षेत्र के कुल परिदृश्य को स्थिर से सुधरता कर दिया है. इस समय बैंकिंग क्षेत्र की सेहत दशकों में सबसे अच्छी है. बैंकों की सेहत में सुधार 2019-20 में शुरू हुआ था और इसके 2022-23 में भी जारी रहने की उम्मीद है.’’

पीएसयू बैंकों की स्थिति बेहतर
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के महत्वपूर्ण वित्तीय मानकों में सुधार जारी रहेगा. बैंकों के बही-खाते में सुधार और ऋण मांग बेहतर रहने से बैंकिंग क्षेत्र के परिदृश्य अच्छा हुआ है. इंडिया रेटिंग्स का मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि के अवसर तलाशेंगे और उन्हें कर्ज की वसूली से लाभ होगा. उनका मुनाफा पिछले छह साल में सबसे ऊंचा है.

बैंकिंग सेक्टर के लिए अच्छे संकेतों का असर
बैंकिंग सेक्टर के लिए अब अच्छे संकेत दिखने लगे हैं और बीते कुछ सालों में बैंकों के एनपीए में कमी आती दिख रही है. इसका असर बैंकिंग सेक्टर के आउटलुक पर देखा जा रहा है और ये पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ रहा है. देश के बैंकों में डिपॉजिट बढ़ रहा है और आरबीआई के ग्रोथ आउटलुक के लक्ष्य को हासिल कर पाने में बैंकों का बड़ा योगदान रहा है. 

ये भी पढ़ें

Gold Rate Today: सोने का भाव एक साल के उच्च स्तर के करीब, जानें आज कहां पहुंचे हैं गोल्ड रेट्स

Star Labeling on Fan: जून से बदलेगा पंखे खरीदने का तरीका, जान पाएंगे कितनी बिजली कंज्यूम करेगा, जानें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget