एक्सप्लोरर

Bank Holiday on 22 Jan: अगले सप्ताह सिर्फ दो दिन होगा काम, इस राज्य में राम मंदिर उद्घाटन पर बंद रहेंगे बैंक!

Is 22 January a bank holiday?: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन अगले सप्ताह 22 जनवरी को होने वाला है. इस मौके पर कई राज्यों की सरकारों ने अवकाश घोषित किया है...

लंबे इंतजार के बाद अगले सप्ताह अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. अगले सप्ताह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यराज समेत कई गणमान्य लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं.

22 जनवरी को यूपी में सार्वजनिक अवकाश

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए कई राज्यों ने 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है. उत्तर प्रदेश में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश यानी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है. इस बारे में सरकार की ओर से सर्कुलर जारी किया जा चुका है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में बैंकों की भी छुट्टियां रहने वाली हैं.

अगर 22 जनवरी यानी सोमवार को बैंक बंद रहते हैं तो अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो ही दिन बैंकों का कामकाज होने वाला है. 21 जनवरी को रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर समारोह के कारण बैंकों की छुट्टी होगी. उसके बाद 23 जनवरी मंगलवार और 24 जनवरी बुधवार को बैंकों में सामान्य काम-काज होगा.

लगातार चार दिनों की छुट्टियां

25 जनवरी गुरुवार को हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के मौके पर बैंकों की छुट्टी होगी. उसके बाद अगला दिन यानी शुक्रवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे. 27 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार है और उसके बाद 28 जनवरी को रविवार है. इस तरह देखें तो 25 जनवरी से 28 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 21 जनवरी से अगले आठ दिन के दौरान सिर्फ 2 ही दिन बैंक खुलेंगे और 6 दिन छुट्टियां रहेंगी.

सोशल मीडिया पर घूम रहा सर्कुलर

22 जनवरी को बैंकों की छुट्टी के संबंध में एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. सर्कुलर में कहा जा रहा है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट 1881 के तहत 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे. मतलब सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट बैंक भी 22 जनवरी को बंद रहेंगे.


Bank Holiday on 22 Jan: अगले सप्ताह सिर्फ दो दिन होगा काम, इस राज्य में राम मंदिर उद्घाटन पर बंद रहेंगे बैंक!

इस तरह से कर सकेंगे बैंकिंग के काम

बैंक की लगातार पड़ रही छुट्टियों के कारण आम लोगों को बैंकिंग काम-काज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जिन लोगों को वित्तीय काम-काज करना है, उनके लिए ऑनलाइन सुविधाओं का सहारा रहेगा. इस दौरान पैसे निकालने के लिए लोग एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. बैंकों की मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य दिनों की तरह काम करती रहेंगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget