एक्सप्लोरर

Bank Strike: 30-31 जनवरी को होने वाली है बैंकों की देशव्यापी हड़ताल? जानें इसपर क्या है अपडेट

Bank Strike: अगर आप भी बैंक जाकर कुछ फाइनेंशियल काम कराते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है क्योंकि देश में 30-31 जनवरी को एक हड़ताल की संभावना है. जानिए इससे जुड़ा बड़ा अपडेट क्या है.

Bank Strike:  इस महीने के आखिर में बैंकों में हड़ताल (Bank Strike) के चलते आपके बैंकों के कामकाज अटक सकते हैं. दरअसल 30-31 जनवरी को देश की कुछ बैंकिंग यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है. हालांकि क्या ये हड़ताल पूरी तरह पक्की हो गई है, इस लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

बैंक हड़ताल को लेकर क्या है अपडेट

बैंक यूनियनों द्वारा घोषित दो दिवसीय हड़ताल के स्टेटस का पता 27 जनवरी को चलेगा. बैंक यूनियनों और मैनेजमेंट के बीच एक और दौर की सुलह बैठक 27 जनवरी को होने जा रही है. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बताया है कि, "30 व 31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है. 

दरअसल मंगलवार को मुंबई में उप मुख्य श्रम आयुक्त की सुलह बैठक में बैंक यूनियनों की मांगों के समाधान का कोई ठोस आश्वासन नहीं निकला है. दूसरी ओर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने कहा कि वह 15 दिनों के भीतर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है." 

बजट से ठीक पहले हड़ताल का आह्वान

उनके मुताबिक, सुलह बैठक का अगला दौर 27 जनवरी को होगा और इस तरह हड़ताल का आह्वान जारी है. यदि हड़ताल होती है तो यह 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट से पहले होगी. यूएफबीयू कई बैंक यूनियनों का एक ग्रुप है, जिन्होंने पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था.

बैंक यूनियनों की कई मांगें हैं- जानिए कुछ के बारे में

बैंक यूनियनों की कई मांगें हैं जिनमें 5 डे का बैंकिंग वर्किंग कल्चर, पेंशन का अपडेशन, अवशिष्ट मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को खत्म करना, वेतन संशोधन के लिए मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरुआत और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती को लेकर हड़ताल हो सकती है.

ये भी पढ़ें

जिसकी रिपोर्ट के चलते गिरे थे अडानी के शेयर, उस Hindenburg Research के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा समूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget