एक्सप्लोरर

Bank Locker Rules: बैंक में लेना है लॉकर तो जान लें इसका पूरा प्रोसेस, जानें कितना सुरक्षित रहेगा आपका सामान

Bank Locker: अगर आप बैंक में पहली बार लॉकर लेने जा रहे हैं तो हम आपको इसे प्राप्त करने के रूल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Bank Locker Rules: बैंक में पैसे जमा करने के साथ ही आप ज्वेलरी, प्रॉपर्टी पेपर्स जैसे मूल्यवान चीजों को रखने के लिए अक्सर लोग बैंक में लॉकर लेते हैं. अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो हम आपको इसके प्राप्त करने का आसान प्रोसेस बता रहे हैं. इसके साथ ही हम आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं जो सभी लॉकरधारकों को फॉलो करना पड़ता है.

कैसे प्राप्त कर सकते हैं लॉकर

अगर आप पहली बार लॉकर लेने जा रहे हैं तो इससे प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी नियमों के बारे में बता रहे हैं. अगर किसी व्यक्ति का किसी बैंक में खाता है तो उस बैंक में आपको आसानी से लॉकर मिल सकता है. अगर आपका किस बैंक में खाता नहीं है तो आपको फिर इंतजार करना पड़ सकता है. कई बार ग्राहकों को लॉकर प्राप्त करने के लिए 6 महीने से लेकर 1 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है. लॉकर प्राप्त करने के लिए आपको बैंक से 'memorandum of letting' साइन करना होगा. इसमें आपको लॉकर इस्तेमाल करने से जुड़े सभी नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसमें सभी शर्तों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

ज्वाइंट लॉकर कैसे प्राप्त करें?

बैंक में आप सिंगल के अलावा ज्वाइंट लॉकर के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए दोनों व्यक्तियों को बैंक में आकर ज्वाइंट memorandum पर साइन करना होगा. इसके साथ ही आप बैंक नें लॉकर खोल रहे हैं, वहां आपको बैंक सेविंग खाता खोलने के लिए भी कह सकता है. ऐसे में आपको उस बैंक में खाता खोलना पड़ सकता है.

कितना होगा लॉकर का किराया

गौरतलब है कि लॉकर का किराया इस बात पर निर्भर करता है कि आपका लॉकर कहां स्थित है. इसके साथ ही लॉकर के साइज पर भी कराया तय किया जाता है. मेट्रो, अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों का किराया अलग-अलग है. कई बार बैंक ग्राहकों से 2 से 3 साल तक का किराया एडवांस में ले लेते हैं. साइज और शहर के हिसाब से यह किराया 1,500 से 20,000 के बीच हो सकता है. किराया के अलावा रजिस्ट्रेशन फीस, रेंट ओवर ड्यू चार्ज आदि के नाम पर शुरुआती समय में कई और चार्ज लिए जा सकते हैं. ध्यान रखें कि सरकारी बैंकों का लॉकर रेंट प्राइवेट बैंकों की तुलना में कम होता है.

लॉकर को कैसे कर सकते हैं ऑपरेट

बैंक लॉकर लेने के बाद इसे यूज करना बहुत आसान है. इसके लिए आप बैंक में जाकर लॉकर ऑपरेट करने के बारे में जानकारी दें. इसके बाद बैंक आपसे सभी डिटेल्स मांगेगा जिसे वहां दर्ज कराएं. इसके बाद अपने पहचान पत्र जैसे आधार, पैन जैसे डिटेल्स मांगे जाएंगे. इसके बाद आपको एक चाबी मिल जाएगी. इसके बाद बैंक क्लर्क आपके साथ लॉकर रूम में जाकर लॉकर आधा खोलकर वहां से चला जाएगा. इसके बाद आपके पास दूसरी चाभी रहेगी उससे लॉक को पूरा खोल दें. इसके बाद जो सामान निकालना रखना हो वह काम पूरा कर लें. इसके बाद क्लर्क दोबारा आकर इस लॉकर को पूरी तरह से बंद कर देगा और आपका काम पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

मार्क जुकरबर्ग की लीडरशिप पर 74 फीसदी मेटा कर्मचारियों को नहीं है भरोसा, आंतरिक सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget