एक्सप्लोरर

Bank FD या सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम? यहां जानें कहां मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज और टैक्‍स में छूट का लाभ

SCSS vs Bank FD: आरबीआई के रेपो रेट में कई बार संशोधन करने से बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के ब्याज में इजाफा हुआ है.

Senior Citizen Saving Scheme vs Bank Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) की ओर से महंगाई दर (Inflation) को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में कई बार बढ़ाया गया. ऐसे में देश के पब्लिक, निजी और फाइनेंस बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की रेट में इजाफा किया. एफडी ब्याज में कई बार बदलाव होने के कारण कुछ बैंक सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 से 9 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं. वहीं स्माल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) के तहत सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) के ब्याज में भी इजाफा हुआ है. 

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम​ रिटायरमेंट के बाद हर महीने इनकम देने वाली योजना है. इसमें एकमुश्त राशि जमा करके लाभ उठाया जा सकता है. 60 साल के बाद ही इस योजना का लाभ दिया जाता है. यह सरकार की ओर से शुरू की गई एक सुरक्षित निवेश योजना है. दूसरी ओर बैंक एफडी में टेन्योर पूरा होने पर एकमुश्त राशि ली जा सकती है और यह भी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है. ऐसे में अगर आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कहां निवेश किया जा सकता है तो आइए ब्याज, टैक्स छूट और टेन्योर के माध्यम से समझते हैं कौन सा विकल्प आपके लिए अच्छा हो सकता है. 

कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज 

वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी तिमाही के लिए केंद्र की सरकार ने ​सीनियर सिटीजन से​विंग स्कीम (SCSS) के ब्याज में इजाफा किया था और मौजूदा समय में अब 8 फीसदी का ब्याज सालाना दिया जा रहा है. वहीं अगर आप बैंक एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो IDFC फर्स्ट बैंक 4 से लेकर 8 फीसदी का ब्याज देगा. DCB बैंक 4.23 से 8.35 फीसदी और यस बैंक 3.75 से लेकर 8 फीसदी का ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है. बैंक एफडी का टेन्योर 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए है, जबकि सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का टेन्योर 5 साल के लिए है. 

इनकम टैक्स छूट 

बैंक की एफडी पर 5 साल और उससे ज्यादा के टेन्योर पर कुछ टैक्स छूट दिया जाता है, लेकिन सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट पाई जा सकती है. इसमें निवेश की लिमिट 30 लाख रुपये सालाना की गई है. वहीं बैंक एफडी में आप कम से कम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. 

कौन सा होगा बेहतर विकल्प 

अगर आप 60 साल के बाद बिना अपने पैसों के रिस्क में डाले हर महीने गारंटीड इनकम करना चाहते हैं तो आपके लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बेहतर विकल्प होगा. ये सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स सेविंग भी कराएगा. वहीं एफडी में आप कोई भी निवेश करके एकमुश्त राशि का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि आपको ब्याज और रिस्क की तुलना करके ही निवेश करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

FD Rates: यह प्राइवेट बैंक भी दे रहा 8 फीसदी तक ब्याज, लेकिन अब भी एफडी घाटे का सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget