एक्सप्लोरर

बैंक कर्मचारियों को मिल सकती बड़ी खुशखबरी! अब हफ्ते में दो दिन मिलेगी छुट्टी, बस पूरी करनी होगी यह शर्त

Bank Two Week Off: जल्द ही बैंक कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन छुट्टी की खुशखबरी मिल सकती है. मगर इस मांग को पूरी होने से कर्मचारियों को एक शर्त पूरी करनी होगी.

Two Week offs for Bank Employees: अगर आप बैंक के कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके काम की है. जल्द ही बैंक कर्मचारियों को भी हफ्ते में दो दिन छुट्टी मिल सकती है.टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज के बीच हफ्ते में 5 दिन की वर्किंग को लेकर बातचीत चल रही है.  इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के बाकी दिन के कामकाजी घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है. 

बैंकों में अब केवल होगा 5 दिन का कामकाज

आपको बता दें कि इस मामलें में IBA और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ( United Forum of Bank Employees) के बीच सहमति बन गई है. इस मामले पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन ने कहा कि अगर बैकों में पांच दिन कामकाज के नियम को लागू करना है तो इसके लिए सरकार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 25 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी करना होगा. बता दें कि फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है.

बाकी दिन के कामकाजी घंटों में किया जाएगा इजाफा

एस नागराजन ने आगे यह भी कहा कि अगर सरकार शनिवार की छुट्टी की मांग को मान लेती है तो ऐसे में बैंक कर्मचारियों को हफ्ते में बाकी पांच दिन ज्यादा काम करना होगा. ऐसे में सोमवार से शनिवार बैंक कर्मियों को सुबह 9.45 मिनट से लेकर 5.30 तक काम करना होगा. ऐसे में हर दिन कामकाज में 40 मिनट की बढ़ोतरी हो जाएगी. बता दें कि फिलहाल बैंक पहले और तीसरे शनिवार को काम करते हैं. ऐसे में कई बार ग्राहकों को बीच में बैंक अवकाश को लेकर बहुत कंफ्यूजन रहता है. बता दें कि बैंक यूनियन लंबे वक्त से 5 दिन वर्किंग की मांग कर रहे हैं. इस मांग ने तब जोड़ पकड़ लिया था जब से सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 दिन वर्किंग का नियम लागू किया है. 

मार्च में बैंक 12 दिन रहेंगे बंद

कल से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है. बैंकों की छुट्टियां राज्य के महत्वपूर्ण त्योहारों और जसंती के हिसाब से तय की जाती है. इस महीने होली, नवरात्री, रामनवमी के कारण बैंक कई राज्यों में बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: वायदा बाजार में सोने-चांदी की चमक हुई कम, जानें देश के बड़े शहरों में गोल्ड-सिल्वर के रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget