एक्सप्लोरर

Bank Work Week: बैंक कर्मचारियों की मौज, अब 5 दिन काम और 2 दिन आराम, हर शनिवार होगी छुट्टी

Bank 5-Day Work Week: बैंकों के कर्मचारी लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे हैं कि उनके लिए 5 कार्यदिवसों वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू की जाए...

भारत में बैंक कर्मचारियों (Bank Employees) को जल्द ही एक शानदार तोहफा मिल सकता है. सरकार बैंक कर्मचारियों की एक पुरानी मांग को पूरा करने की तैयारी में है. खबरों में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है.

मुहर लगाने की तैयारी में सरकार

सीएनबीसी आवाज की एक खबर में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के 5 कार्यदिवसों वाले सप्ताह की मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है. वित्त मंत्रालय बैंक कर्मचारियों की इस पुरानी मांग पर मुहर लगाने की तैयारी में है, जिसके बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है और बदलाव को प्रभाव में लाया जा सकता है.

अभी हर शनिवार को नहीं छुट्टी

अगर ऐसा होता है तो बैंक कर्मचारियों को अब हर सप्ताह सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा. मौजूदा व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को महीने के हर रविवार को तो छुट्टी मिलती है, लेकिन हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी नहीं होती है. बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले होते हैं, जबकि महीने में पड़ने वाले दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मचारियों की छुट्टी होती है.

आईबीए ने भेज दिया है प्रस्ताव

बैंकों के कर्मचारी लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे हैं कि उनके लिए 5 कार्यदिवसों वाले सप्ताह की व्यवस्था लागू की जाए. इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भी दिया था. खबर में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सरकार इंडियन बैंक एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है और जल्दी ही वेज बोर्ड रिविजन के साथ एक अधिसूचना जारी हो सकती है.

लंबे समय से हो रही है मांग

पांच कार्यदिवसों वाले सप्ताह की मांग सबसे पहले कोरोना महामारी के बाद उठी थी. हालांकि तब इंडियन बैंक एसोसिएशन ने इस मांग को खारिज कर दिया था और इसके बदले में 19 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की पेशकश की थी. बाद में पांच दिवसों वाले सप्ताह की मांग जोर पकड़ती चली गई. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर इस साल जनवरी में दो दिनों का हड़ताल भी किया था.

बढ़ जाएंगे काम के घंटे

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर की मानें तो इंडियन बैंक एसोसिएशन 5 दिनों के सप्ताह की मांग पर इस बात के बाद सहमत हुआ है कि काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे. इंडियन बैंक एसोसिएशन फरवरी 2023 में इस बात पर सहमत हुआ था कि वह 5 दिनों के सप्ताह की मांग पर गौर करेगा. इसके साथ उसने हर रोज काम के घंटे 40 मिनट बढ़ाने की शर्त जोड़ दी थी. अगर ऐसा हुआ तो बैंक कर्मचारियों को सुबह के 09:45 बजे से शाम के 05:30 बजे तक काम करना होगा.

ये भी पढ़ें: गो फर्स्ट की मुश्किलें बरकरार, एनसीएलटी का राहत देने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget