एक्सप्लोरर

Bank Account: एक से ज्यादा है बैंक खाता तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगी परेशानी

Bank Account: अगर आप एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है. हम आपको बता रहे हैं कि एक से ज्यादा खाते रखने का क्या नुकसान है.

Bank Account: आजकल के वक्त में बैंकों की पहुंच लोगों तक बहुत ज्यादा बढ़ गई है. आमतौर पर एक व्यक्ति के पास एक से अधिक बैंक अकाउंट (Bank Account) होते हैं. प्रधानमंत्री जनधन खाते (PM Jan Dhan Account) के कारण आजकल गांव-गांव तक लोगों का बैंक खाता खुल चुका है. बैंकों ने भी अपने कामकाज के तरीके में बहुत बदलाव किया है. बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के युग में नेट बैंकिंग (Net Banking) , एटीएम कार्ड (ATM Card) आदि के कारण बैंक खाते को ऑपरेट करना बहुत आसान हो गया है.

लोग घर बैठे अपने सभी काम निपटा लेते हैं. बैंकों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बैंक अकाउंट ओपन (Online Account Opening) करने के साथ ही वीडियो कॉलिंग के जरिए केवाईसी की सुविधा भी शुरू कर दी है. ज्यादा बैंक खाते होने के अपने फायदे हैं , लेकिन अगर इसे सही तरीके से मेंटेन न किया जाए तो आपको फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि एक से ज्यादा बैंक खाते रखने वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है-

जरूर मेंटेन करें मिनिमम बैलेंस

आपको बता दें कि हर बैंक में खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन (Minimum Account Balance) करने का नियम है. अगर आप खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो आपको बैंक को जुर्माने के रूप में राशि चुकानी पड़ सकती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि हर बैंक का मिनिमम बैलेंस न मेंटेन करने पर लगने वाला जुर्माना अलग-अलग है. इसके साथ ही बैंक अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए उसे लगातार ऑपरेट करना पड़ता है. ऐसा न करने पर आपका खाता डिएक्टिव (Account Deactivate) हो जाता है. इसके बाद आपको खाते को दोबारा एक्टिव करवाना पड़ता है. इसके साथ ही ज्यादा अकाउंट होने पर साइबर फ्रॉड का जोखिम भी बढ़ जाता है. ग्राहकों को फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज से सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है.

हर खाते पर अलग-अलग लगता है चार्ज

आपको बता दें कि अलग आपके पास एक से अधिक खाता है तो उसका एक और बड़ा नुकसान है. हर बैंक खाते को मेंटेन करने लिए ग्राहकों से अलग-अलग एनुअल सर्विस चार्ज लेता है. कई बार ग्राहक इन चार्जेस से अनजान रहते हैं. ऐसे में आपके पास जितने ज्यादा खाते होंगे उतना ज्यादा सर्विस चार्ज आपको देना पड़ सकता है.

सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है असर

कई बार लोग ज्यादा खाता खोलकर उसके बारे में भूल जाते हैं. इसके साथ ही वह खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं मेंटेन करते हैं, जिस कारण खाते पर लगातार जुर्माना लगता रहता है. ऐसे में बाद में जुर्माना न चुकाने की स्थिति में यह आपके सिबिल स्कोर पर बहुत बुरा असर डालता है. ऐसे में अगर आप किसी खाते का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे जल्द से जल्द बंद करवा दें.

ये भी पढ़ें-

Business Idea: नौकरी के साथ ही घर पर शुरू करें यह शानदार बिजनेस, कम लागत में होगी अच्छी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget