एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance IPO allotment: बजाज हाउसिंग फाइनेंस में लगाया है पैसा, तो इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Bajaj Housing Finance IPO Allotment: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों का अलॉटमेंट आज हो गया है. अगर आपने आईपीओ में पैसे लगाए हैं तो यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में जानें.

Bajaj Housing Finance IPO Allotment: बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बजाज ग्रुप के इस आईपीओ का साइज 6,560 करोड़ का है. इस आईपीओ को तीन दिन में करीब 68 गुना तक सब्सक्राइब किया गया है.  बुधवार को बंद हुए इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने रिजर्व हिस्से को 222.05 गुना तक सब्सक्राइब किया था. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) ने अपने हिस्से को 43.98 गुना और खुदरा निवेशकों ने अपने हिस्से को 7.41 गुना तक भर दिया था. वहीं कंपनी के कर्मचारियों ने अपने रिजर्व हिस्से को 2.13 गुना और अन्य निवेशकों ने अपने रिजर्व हिस्से को 18.54 गुना तक सब्सक्राइब किया है.

आईपीओ को मिली करीब साढ़े चार लाख करोड़ की बोली

कंपनी को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है यह अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है. कंपनी ने 3,560 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 3 हजार करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल के तहत शेयरों को जारी किया है. इसमें 6,560 करोड़ रुपये के इश्यू के बदले कंपनी को निवेशकों से 4.42 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली है.

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग-

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सितंबर 2025 तक शेयर बाजार में लिस्ट होने को कहा था. ऐसे में कंपनी इस नियम का पालन कर रही है. इस इश्यू का एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईआईएफएल सिक्योरिटीज का बुक रनिंग लीड मैनेजर है. वहीं कैफीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ का रजिस्ट्रार है. कंपनी के शेयर 16 सितंबर 2024 यानी सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे.

कैसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट?

1. आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
2. इसके लिए आप  https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
3. आगे इश्यू टाइप में Equity को सेलेक्ट करें.
4. अब इसमें इश्यू के विकल्प में Bajaj Finance Limited डालें.
5. आगे अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करें.
6. फिर कैप्चा डालकर Search बटन पर क्लिक करें.
7. आगे आपको कुछ सेकेंड्स में अलॉटमेंट का स्टेटस दिखने लगेगा.
8. इसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी करवा सकते हैं.

कैसा है जीएमपी का हाल?

कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में तगड़ी लिस्टिंग के संकेत दे रहे हैं. गुरुवार 12 सितंबर को कंपनी के शेयर 78 रुपये के जीएमपी यानी 111.43 फीसदी के प्रीमियम पर बने हुए हैं. आईपीओ में 70 रुपये इश्यू प्राइस है. अगर लिस्टिंग के दिन तक यही स्थिति रहती है तो शेयर 148 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास, ऑलटाइम हाई पर हुआ क्लोज, बीएसई सेंसेक्स पहली बार पहुंचा 83000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget