एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak: आप भी बना रहे चेतक खरीदने का प्लान तो अब आसानी से होगी बुकिंग, 75 शहरों में कंपनी शुरू करेगी ये सुविधा

Bajaj Auto Chetak Booking: बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक' की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में देश के 75 शहरों में इसका बिक्री नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई है.

Bajaj Auto Chetak: चेतक स्कूटर की मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है. इसी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कंपनी ने 75 शहरों में सेल्स का नेटवर्क तैयार करने का प्लान बनाया है. बता दें दोपहिया विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक' की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में देश के 75 शहरों में इसका बिक्री नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई है.

2019 में मार्केट में उतारा था स्कूटर
बजाज ऑटो ने वर्ष 2019 में अपने चर्चित स्कूटर मॉडल चेतक को इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से बाजार में उतारा था. हालांकि शुरुआती दौर में इसकी बिक्री सिर्फ पुणे और बेंगलुरु में ही होती थी.

कोरोना के दौरान रोक दी गई थी बिक्री
बता दें कोविड-19 महामारी आने के बाद इसकी बुकिंग रोक दी गई थी, लेकिन अप्रैल, 2021 में इसकी बुकिंग फिर से शुरू हुई. इसे लेकर ग्राहकों में खासी दिलचल्पी देखी गई और वित्त वर्ष 2021-22 में बजाज ऑटो ने चेतक की कुल 8,187 इकाइयों की बिक्री कर दी.

मांग को बढ़ता देख 20 जगहों पर बिक्री शुरू की
कंपनी ने वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि इस लोकप्रिय मॉडल के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष में 20 जगहों पर इसकी बिक्री शुरू की है. वित्त वर्ष 2022-23 में इन केंद्रों की संख्या बढ़कर 75 होने की उम्मीद है.

जानें क्या बोले कंपनी के चेयरमैन?
बजाज ऑटो ने कहा, 'हम इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं. चेतक इस दिशा में पहला उदाहरण है. एक पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई के तौर पर चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड का गठन ईवी से जुड़े शोध, विकास, उत्पादन एवं बिक्री में मदद करेगा.' हालांकि कंपनी के चेयरमैन नीरज बजाज ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत से उत्पादन की मात्रा पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा, 'यह कह पाना मुश्किल है कि आपूर्ति का यह संकट कब दूर होगा। लेकिन ऐसा होने तक अन्य वाहन विनिर्माताओं की तरह हमारे उत्पादन की मात्रा पर भी इसका असर पड़ेगा.'

यह भी पढ़ें:
GST को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, चेक करें खाने के सामान पर अब कितना लगेगा टैक्स?

Bank Update: घर बैठे SBI की 24x7 बैंकिंग सर्विस शुरू, सिर्फ एक कॉल की होगी दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget