एक्सप्लोरर

अजीम प्रेमजी का 75वां जन्मदिन, आईटी बिजनेस के शहंशाह से परोपकारी बादशाह तक, जानें उनका सफर

अजीम प्रेमजी अपने परोपकार के कार्यों के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं. अजीम प्रेमजी का आज 75वां जन्मदिन है, उनका जन्म 24 जुलाई 1945 को हुआ था.

Happy Birthday Azim Premji: दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी का आज 75वां जन्मदिन है. वो न सिर्फ आईटी इंडस्ट्री के बिजनेस टायकून के तौर पर जाने जाते हैं बल्कि परोपकार के मामले में भी वो विश्वप्रसिद्ध हैं. अपनी दानवीरता के लिए लोकप्रिय अजीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को हुआ था और आज उनके 75वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर बधाई दी जा रही हैं.

अजीम प्रेमजी का जन्म और शिक्षा अजीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को मुंबई में हुआ था और उनका पूरा नाम अजीम हाशिम प्रेमजी है. अजीम प्रेमजी के पास अमेरिका के कैलोफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री है जो इंजीनियरिंग की ग्रेजुएट डिग्री के बराबर मानी जाती है. अगस्त 1966 में अपने पिता की मृत्यु के बाद वो वापस भारत लौट आए उस समय उनकी उम्र 21 साल थी.

भारत लौटने के बाद संभाली कंपनी भारत आने के बाद उन्होंने साबुन और वेजिटेबिल कारोबार करने वाली अपने पिता की कंपनी वेस्टर्न इंडियन वेजिटेबल प्रोडक्ट लिमिटेड को संभाला जो सनफ्लॉवर वनस्पति ब्रांड नाम से खाने का तेल और कपड़े धोने का साबुन बनाती थी. अजीम प्रेमजी ने भारत लौटने के बाद कंपनी के कारोबार में बेकरी, हेयर केयर प्रोडक्ट्स और बच्चों से जुड़े प्रोडक्ट्स का उत्पादन भी शुरू किया.

1980 में अपनी कंपनी को विप्रो में बदला 1980 के समय में आईटी सेक्टर में दिख रही संभावनाओं को देखते हुए अजीम प्रेमजी ने वेस्टर्न इंडियन वेजिटेबल प्रोडक्ट लिमिटेड को विप्रो में बदल दिया. इसके बाद कंपनी साबुन की जगह पर्सनल कंप्यूटर बनाने के साथ सॉफ्टवेयर सर्विसेज भी प्रोवाइड कराने लगी. इसके बाद ही कंपनी का नाम बदलकर विप्रो (WIPRO) किया गया था. इसी विप्रो को आजकल आईटी और एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में शुमार किया जाता है.

पद्म भूषण-पद्म विभूषण से हैं सम्मानित साल 2005 में अजीम प्रेमजी को भारत सरकार ने पद्म भूषण सम्मान से नवाजा और साल 2011 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

अन्य सम्मान साल 2010 में उन्हें एशियावीक ने दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली पुरुषों में से एक के तौर पर चुना था. टाइम मैगजीन के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में उन्हें साल 2004 में और एक बार साल 2011 में शामिल किया गया था.

कोरोनाकाल में भी दी बड़ी मदद अजीम प्रेमजी ने कोरोना वायरस के संकटकाल में भी 1125 करोड़ रुपये का दान दिया था. इसके तहत विप्रो लिमिटेड कंपनी ने 100 करोड़ रुपये जबकि विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड 25 करोड़ रुपये और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 1000 करोड़ रुपये देने का एलान किया था. यह रकम विप्रो की वार्षिक सीएसआर गतिविधियों और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सामान्य जनकल्याणकारी खर्चों के अलावा है.

क्या है अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 2001 में अजीम प्रेमजी ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना की जो एक गैर-लाभकारी संगठन है. दिसंबर 2010 में उन्होंने भारत में स्कूली शिक्षा के लिए 2 अरब डॉलर दान करने का प्रण लिया जो कि अपनी तरह का सबसे बड़ा दान था. इसके अलावा मार्च 2019 में प्रेमजी ने अपने पास रखे हुए विप्रो के 34 फीसदी शेयर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में दे दिए जिनकी कीमत करोड़ों डॉलर में है.

ये भी पढ़ें

गोल्ड की नई ऊंचाई- जानिए, घर बैठे कैसे करोड़ों भारतीयों की बढ़ गई दौलत

सरकारी बैंकों का होम लोन रेट दशकों में सबसे नीचे, 6 से 7 फीसदी पर मिल रहा लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget