एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Train Fare: अमृत भारत ट्रेन में सफर करने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 17% महंगा होगा किराया

Amrit Bharat Train: 30 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या में हरी झंडी दिखाने वाले हैं.

Amrit Bharat Train Fare: 30 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं जो राम की नगरी अयोध्या से बिहार के दरभंगा जिले के लिए रवाना होगी. रेलवे बोर्ड ने बताया है कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर तक की यात्रा करने के लिए  न्यूनतम किराया 35 रुपये देना होगा, जिसमें रिजर्वेशन चार्ज और दूसरे तरह के चार्ज शामिल नहीं हैं. 

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को सर्कुलर जारी कर अमृत भारत ट्रेन के फेयर स्ट्रक्चर की जानकारी दी है जिसमें दूरी के स्लैब के साथ फेयर टेबल अटैच है और जिसमें सेकेंड क्लास और स्लीपर-क्लास का किराया दिया हुआ है. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी जिस पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे उसमें केवल सेकेंड-क्लास और स्लीपर-क्लास के ही कोच हैं. रेलवे बोर्ड ने अबतक एसी-कोच का किराया तय नहीं किया है. 

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि अमृत भारत ट्रेन के सेकेंड और स्लीपर क्लास के किराये का दूसरे मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये से तुलना करें तो अमृत भारत ट्रेन का किराया 15 से 17 फीसदी तक महंगा होगा. दूसरे ट्रेनों में एक से 50 किलोमीटर तक के सफर का किराया रिजर्वेशन चार्ज और दूसरे चार्ज को छोड़कर 30 रुपये है जबकि अमृत भारत ट्रेन का 35 रुपया यानि 17 फीसदी महंगा. 

सर्कुलर में रेलवे बोर्ड ने कहा कि इन ट्रेनों में कंसेशन टिकट स्वीकार्य नहीं किया जाएगा. रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेषाधिकार पास, पीटीओ (प्रिविलेज टिकट ऑर्डर), ड्यूटी पास की पात्रता मेल/एक्सप्रेस में पात्रता के बराबर होगी. सर्कुलर के मुताबिक, सांसदों को जारी किए गए पास, विधायकों - एमएलसी को जारी किए गए रेल यात्रा कूपन (टीआरसी) और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जारी पास के आधार पर टिकटों की बुकिंग की अनुमति होगी क्योंकि उसे रिंबर्स करने का प्रावधान है. रेलवे बोर्ड ने सीआरआईएस से अमृत भारत रेलगाड़ियों और उनके किराए को लेकर सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने को कहा है. 

ये भी पढ़ें 

Bharat Rice: सिर्फ 25 रुपये किलो में चावल बेचेगी सरकार, आटा और दाल के बाद आ रहा है भारत चावल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget