एक्सप्लोरर

एक्सिस बैंक ने किया Freecharge का अधिग्रहणः 385 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने 385 करोड़ रुपये के कैश सौदे में पेमेंट वालेट फ्रीचार्ज का अधिग्रहण करने के समझौते पर सिग्नेचर कर दिए हैं. एक्सिस बैंक के बयान में आज ये जानकारी दी गई है.

नई दिल्ली: देश में नोटबंदी के बाद तेजी से पॉपुलर हुआ डिजिटल वॉलेट फ्रीचार्ज अब एक्सिस बैंक की छांव तले आ गया है. एक्सिस बैंक ने फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. फ्रीचार्ज जैसपर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है जो फ्रीचार्ज नाम की डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म चलाती है. प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने 385 करोड़ रुपये के कैश सौदे में पेमेंट वालेट फ्रीचार्ज का अधिग्रहण करने के समझौते पर सिग्नेचर कर दिए हैं. एक्सिस बैंक के बयान में आज ये जानकारी दी गई है.

एक्सिस बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर शिखा शर्मा ने कहा, "एक्सिस बैंक का दृढ़ संकल्प है कि वो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिजिटलाइजेशन की यात्रा की लीडरशिप करेगा. फ्रीचार्ज का एक्वीजिशन इसी दिशा में बैंक का बड़ा कदम है. हमें उम्मीद है कि भारत के डिजिटल और मोबाइल फर्स्ट युवा ग्राहकों को सर्विस देने की हमारी योजना में फ्रीचार्ज का महत्वपूर्ण योगदान होगा. इस सौदे पर सुबह सिग्नेचर किए गए हैं और यह बैंक के लिए रणनीतिक दृष्टि से भी अहम फैसला है. बयान में हालांकि ये जानकारी नहीं दी गई कि इस सौदे को कितनी रकम में तय किया गया है.

स्नैपडील के को-फाउंडर और सीईओ कुणाल बहल ने कहा, "एक्सिस बैंक और फ्रीचार्ज का कॉम्बिनेशन डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेक्टर पर बड़ा असर डालने की क्षमता रखता है. इस सौदे से स्नैपडील को अपने मुख्य ई-कॉमर्स कारोबार पर आगे ध्यान देने की सुविधा मिलेगी, जबकि एक्सिस बैंक को भारत में फाइनेंशियल सेवाओँ के सेक्टर में सबसे लेटेस्ट और यूनीक टेक्नोलॉजी कैपेसिटी मिलेगी. ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने साल 2015 में फ्रीचार्ज का अधिग्रहण किया था. स्नैपडील ने अप्रैल 2015 में फ्रीचार्ज को 40 करोड़ डॉलर की अनुमानित लागत पर खरीदा था.

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि उसने जैस्पर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड (स्नैपडील) के साथ शेयर खरीद का समझौता किया है. यह समझौता एक्सीलिस्ट सॉल्युशंस और फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजीस (इन दोनों कंपनियों को संयुक्त रूप से फ्रीचार्ज के रूप में जाना जाता है.) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया है. इसे 385 करोड़ रुपये के कैश सौदे के जरिए किया जाना है. इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और दूसरी रेगुलेटरी परमिशन लेना अभी बाकी है.

बैंक के चीफ फाइनेंस ऑफिसर जयराम श्रीधरन ने कहा कि बैंक को सभी रेगुलेटरी परमिशन दो महीने में मिल जाने की उम्मीद है. बैंक अपने वॉलेट कारोबार का इसमें मर्जर करने के बारे में विचार कर रहा है.

फ्रीचार्ज के ग्राहकों पर क्या होगा असर फ्रीचार्ज एक ऑल इंडिया डिजिटल पेमेंट कंपनी है जिसके 5 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड वॉलेट यूजर्स और 2 लाख से ज्यादा मर्चेंट इसके ग्राहक हैं. बैंक के साथ मर्जर होने के बाद फिलहाल तो फ्रीचार्ज के ग्राहकों को किसी तरह के बदलाव का सामना नहीं करना होगा. हालांकि अगर कोई भी बदलाव होता है तो फ्रीचार्ज या एक्सिस बैंक के ग्राहकों द्वारा इसकी सूचना कस्टमर्स को दी जाएगी.

NEW फैसिलिटी: इस नए तरीके से खुद करें लैप्स ऑटो इंश्योरेंस पॉलिसी का रिन्यूएल

बाजार सपाट बंदः निफ्टी 10,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब

  200 के नोट लाने की तारीख तय, ATM में नहीं होगा बदलाव मारुति सुजुकी की गाड़ियों का बनेगा हेल्थ कार्ड, नेक्सा सर्विस सेंटर की शुरुआत 200 रुपये का नोट लाने की तारीख तय और छपाई शुरूः सूत्र AIR INDIA: नए मेन्यू के साथ यात्रियों को लुभाने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget