एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: आरबीआई मंजूरी दे तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ काम करने को तैयार एक्सिस बैंक

Axis Bank Offer: एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने मुसीबत के फंसी पेटीएम की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. इससे पहले एचडीएफसी बैंक भी ऐसी ही इच्छा जता चुका है.

Axis Bank Offer: संकट की इस घड़ी में एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने पेटीएम (Paytm) की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया है. एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) ने कहा है कि अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मंजूरी मिल जाए तो वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytem Payments Bank)के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं. इससे पहले एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के पराग राव ने भी पेटीएम के साथ वार्ता की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि बैंक पेटीएम के मामले पर नजर रखे हुए हैं. इस मामले में हो रहे विकास पर हमारा पूरा ध्यान है. इससे पहले सोमवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट किया था कि केंद्रीय बैंक अपने फैसले को रिव्यु नहीं करेगा.

आरबीआई के हिसाब से काम करने को तैयार 

अमिताभ चौधरी ने सोमवार को कहा कि वह पेटीएम के साथ काम करने को तैयार हैं. हालांकि, यह नियामक की मंजूरी पर निर्भर करता है. यदि आरबीआई की हां मिल जाए तो हम पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ जरूर काम करना चाहेंगे. प्राइवेट सेक्टर बैंक के सीईओ चौधरी ने कहा कि पेमेंट्स बैंक इस सेक्टर की एक महत्वपूर्ण कंपनी है. उन्होंने हुरून और एक्सिस बैंक द्वारा बनाई गई हुरून इंडिया 500 (Hurun India 500) लिस्ट को लॉन्च करते समय इस संबंध में वार्ता की. हुरून इंडिया और एक्सिस बैंक ने देश की प्रभावशाली कंपनियों को इस लिस्ट में शामिल किया है. 

पेटीएम के साथ की जा रही है वार्ता

इस मौके पर एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव अर्जुन चौधरी ने कहा कि पेटीएम के साथ वार्ता की जा रही है. हालांकि, यह वार्ता जनरल बिजनेस को लेकर की जा रही थी. मगर, 31 जनवरी के बाद परिस्थितयां बदली हैं. इसके बाद वार्ता का रुख बदला है. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से कोई भी डिपॉजिट लेने का बैन लगा दिया है. इसके चलते कंपनी का कारोबार खत्म होने की आशंका जताई जा रही है. 

एचडीएफसी बैंक भी जता चुका है इच्छा 

हाल ही में एचडीएफसी बैंक के पराग राव ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा था कि एचडीएफसी बैंक सभी बदलावों पर नजर रखे हुए है. इस संबंध में पेटीएम से भी वार्ता की जा रही है. उन्होंने बताया था कि आरबीआई के फैसले के बाद एचडीएफसी बैंक के एप पर कस्टमर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें 

Industrial Production: औद्योगिक उत्पादन के मोर्चे पर मिली खुशखबरी, 3.8 फीसदी बढ़ गया प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget