एक्सप्लोरर

Auto Sales: पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री अगस्त में 21 फीसदी बढ़ी, सेमीकंडटर की सप्लाई में सुधार से हुई बढ़त

Auto Sales Data: आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने डीलरों को 2,81,210 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गयी थी जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 2,32,224 यूनिट था.

Auto Sales Data: सेमीकंडकर की सप्लाई में सुधार और त्योहारी मांग के चलते अगस्त, 2022 में यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ गई. व्हीकल बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

पैसेंजर कारों की थोक बिक्री भी बढ़ी
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने डीलरों को 2,81,210 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गयी थी जबकि अगस्त 2021 में यह आंकड़ा 2,32,224 यूनिट था. सियाम ने कहा कि पैसेंजर कारों की थोक बिक्री पिछले महीने 23 फीसदी बढ़कर 1,33,477 यूनिट हो गयी. एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,08,508 यूनिट थी.

यूटिलिटी व्हीकल्स की बढ़ी सप्लाई
यूटिलिटी व्हीकल्स की सप्लाई अगस्त में 20 फीसदी बढ़कर 1,35,497 यूनिट पर पहुंच गयी, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,12,863 यूनिट थी.

कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री में सुधार
इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 15,57,429 यूनिट हो गयी. अगस्त, 2021 में यह 13,38,740 यूनिट थी. वहीं, पिछले महीने मोटरसाइकिल की थोक बिक्री भी 23 फीसदी बढ़कर 10,16,794 यूनिट हो गयी. पिछले साल अगस्त माह में इसकी 8,25,849 यूनिट बिकी थीं. सियाम ने कहा कि पिछले महीने 10 फीसदी की बढ़त के साथ 5,04,146 स्कूटरों की बिक्री हुई. अगस्त 2021 में यह संख्या 4,60,284 यूनिट थी.

सभी सेगमेंट में बढ़ी सेल्स
सियाम के मुताबिक, इस साल अगस्त में सभी सेगमेंट में बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 18,77,072 यूनिट पर पहुंच गयी. पिछले साल अगस्त माह में यह आंकड़ा 15,94,573 यूनिट का था. 

सियाम ने दिखाया उत्साहजनक अनुमान
सियाम ने कहा कि सेमीकंडकर की कमी में सुधार और त्योहारी सीजन की मांग के चलते आपूर्ति में तेजी आयी है. वहीं सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अच्छे मानसून और आगामी त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने की संभावना है. हालांकि सियाम आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों पर कड़ी नजर रखे हुए है.

ये भी पढ़ें

Banking Rules: SBI और ICICI बैंक के अकाउंट होल्डर्स के खाते में होने चाहिए इतने पैसे? जानिए मिनिमम बैलेंस से जुड़े ये जरूरी नियम

FD Rates Hike: यह स्मॉल फाइनेंस अपने ग्राहकों को FD पर दे रहा 7.25% का रेट ऑफ इंटरेस्ट! जानें इसका लेटेस्ट ब्याज दर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget