एक्सप्लोरर

7 फरवरी से शुरू होगा ऑटो एक्सपो-इन कारों, वाहनों का हो सकता है दीदार

ये एक्सपो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा और इसमें 20 से ज्यादा 2 व्हीलर्स और कार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

नई दिल्लीः 7 फरवरी 2018 से ग्रेटर नोएडा में आटो एक्सपो-द मोटर शो शुरू होगा और ये ऑटो एक्सपो का 14वां एडिशन होगा. ये एक्सपो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा और इसमें 20 से ज्यादा 2 व्हीलर्स और कार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. एक्सपो के इस 14वें एडिशन में 24 गाड़ियों की लॉन्चिंग होगी और 100 का अनावरण होगा. देश समेत विदेश की कई दिग्गज ऑटो कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं. देश की नंबर 1 कार कंपनी मारुति सुजुकी समेत ह्यूंडई, टाटा मोटर्स और मर्सडीज बेंज जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां इसमें प्रमुख रुप से हिस्सा ले रही हैं.

'आटो एक्सपो - द मोटर शो 2018' का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और द सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) मिलकर कर रहे हैं. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) के अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने बताया था कि, "ऑटो एक्सपो के इस एडिशन में 100 अनाउंसमेंट होंगे जो कि पिछले एडिशन से 88 ज्यादा है." उन्होंने कहा, "दिलचस्प है कि पिछले साल इसमें 11 स्टार्ट-अप कंपनियों ने भाग लिया था, इस साल उनकी संख्या केवल दो है."

आयोजकों के मुताबिक, इस शो को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ मोटर व्हिकल मैनुफैक्चर्स (ओआईसीए) की मान्यता प्राप्त है और इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के द इंडिया एक्सपो मार्ट में इस साल 7 से 14 फरवरी तक किया जाएगा.

इन कारों-दोपहिया वाहनों का हो सकता है दीदार

  • हुंडई समेत 6 ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी इलैक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का प्रदर्शन इस ऑटो एक्सपो में करने वाली हैं.
  • होंडा की तरफ से मोटरसाइकिल और स्कूटर के साथ साथ इलैक्ट्रिक बाइक की भी प्रदर्शनी इस एक्सपो में की जाएगी.
  • वहीं बताया जा रहा है कि किआ मोटर्स पहली बार ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली है. ऑटो एक्स्पो 2018 में पहली बार आ रही किआ मोटर्स के एक इलैक्ट्रिक और दो प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल आने की संभावना जताई जा रही है.
  • मारूती सुजुकी अपना किफायती इलैक्ट्रिक कार दिखा सकती है जिसके 2020 तक भारतीय मार्किट में आने की उम्मीद है और नेक्स्ट-जेनेरेशन हाइब्रिड टेक्नोलोजी वाला एक नया मॉडल भी शोकेस कर सकती है.
  • जापान की टोयोटा भी अपनी इलैक्ट्रिक कार, दो हाइब्रिड किस्म की कार और एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल का प्रदर्शन इसमें कर सकती है.
  • हुंडई अपना एक लोंग रेंज इलैक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल उतारने की योजना बना रही है.
  • रेनोल्ट निसान के अधिकारियों ने कहा है कि, वह क्विड के इलैक्ट्रिक संस्करण पर काम कर रहे हैं और 2022 तक कारों के 12 इलैक्ट्रिक मॉडल लाने की योजना बना रहे हैं.
  • ऑटो एक्स्पो 2018 में महिंद्रा और टाटा मोटर्स दोनों ही अपने 6-6 इलैक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रदर्शन कर सकती हैं. हालांकि, महिंद्रा ने ऑटो एक्स्पो 2016 में ही इलैक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget