एक्सप्लोरर

ATM Card Benefits: आपके एटीएम कार्ड पर मिलता है 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस! जानें क्लेम करने का नियम और तरीका

ATM Card: अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार इंश्योरेंस पर डेथ क्लेम कर सकते हैं. साथ ही दुर्घटना में दिव्यांग होने की स्थिति में भी कवरेज मिलता है.

ATM Card Insurance: आजकल के समय में बैंकिंग व्यवस्था में कुछ बड़े और बेहद जरूरी बदलाव हुए हैं. उन्हीं में से एक है क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card). जब भी हम किसी बैंक में प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत खाता खुलवाते हैं तो उस खाते पर हमें एक डेबिट कार्ड भी मिलता है. यह ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) से लेकर कैश निकालने (Cash Withdrawal) में लोगों की मदद करता है, लेकिन कैश विड्रॉल के अलावा एटीएम कार्ड (ATM Card) के कुछ ऐसे लाभ हैं जिसके बारे में हमें आमतौर पर पता नहीं होता है. यह लाभ है एटीएम कार्ड पर मिलने वाले इंश्योरेंस के बारे में.

आपको बता दें कि एटीएम कार्ड पर ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस का लाभ मिलता है जिसकी जानकारी कई बार आम लोगों को नहीं होती है. इस कारण वह इस बड़े फायदे का लाभ नहीं उठा पाते हैं.

इन लोगों को मिलता है इंश्योरेंस का लाभ
आपको बता दें कि केवल उन लोगों को एटीएम कार्ड इंश्योरेंस (ATM Card Insurance) का लाभ मिलता है जो कम से कम इस एटीएम कार्ड का 45 दिनों तक यूज करते हैं. यह सुविधा किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक के एटीएम कार्ड में मिल सकती है. इसके साथ ही इंश्योरेंस का कितना लाभ मिलेगा यह भी इस बात पर निर्भर करता है कि आपका एटीएम कार्ड किस कैटेगरी का है. हम आपको अलग-अलग कार्ड पर मिलने वाले इंश्योरेंस राशि के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

कार्ड के अनुसार मिलता है कवरेज-

  • क्लासिक कार्ड (Classic Card)- 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • प्लेटिनम कार्ड (Platinum Card)- 2 लाख रुपये
  • सामान्य मास्टर कार्ड (Mastercard)- 50 हजार रुपये का इंश्योरेंस
  • प्लैटिनम मास्टर कार्ड (Platinum Mastercard)- 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • वीजा कार्ड (Visa Card)- 1.5 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस
  • प्रधानमंत्री जनधन खाते के तहत मिलने वाले रूपे कार्ड (RuPay Card)- 1 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस

मृत्यु होने पर मिलता है क्लेम
अलग-अलग कैटेगरी में में एटीएम कार्ड होल्डर को 5 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस का लाभ मिल सकता है. अगर किसी व्यक्ति दुर्घटना में मृत्यु (Accidental Death Claim) हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को 5 लाख तक के इंश्योरेंस का लाभ मिल सकता है.

क्लेम करने का प्रोसेस-
अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में परिवार के लोग इंश्योरेंस का डेथ क्लेम कर सकते हैं. इसके साथ ही दुर्घटना में दिव्यांग होने की स्थिति में 50 से 1 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है. ऐसे में इस क्लेम को लेने के लिए आपको संबंधित बैंक में मृतक का डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate), एफआईआर की कॉपी (FIR Copy), आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक का प्रमाण पत्र आदि जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाकर इस इंश्योरेंस को क्लेम (Insurance Claim)  कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

ITR Deadline: 31 जुलाई की डेडलाइन तक नहीं फाइल किया आईटीआर? जानें आगे क्या बचेगा उपाय

Railway Update: रेलवे ने आज 140 ट्रेन को किया कैंसिल और 31 डायवर्ट! बारिश और बाढ़ के कारण लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget