एक्सप्लोरर

28 अप्रैल को खुल रहा है एथर एनर्जी का IPO, बोली लगाने से पहले GMP पर डालें एक नजर

Ather Energy IPO: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 28 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. बोली लगाने से एक दिन पहले ही इसके जीएमपी में गिरावट देखने को मिला.

Ather Energy IPO: इलेक्ट्रिक टू व्हीकल मेकर एथर एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ 28 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. 30 अप्रैल तक निवेशक इसके लिए बोली लगा सकेंगे. कंपनी इस इश्यू से 2,981 करोड़ जुटाएगी. हालांकि, इश्यू की घोषणा के बाद से ही एथर एनर्जी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) घट रहा है. 

कंपनी ने घटाया आईपीओ का साइज

एथर एनर्जी ने अपने इस आईपीओ के लिए 304-321 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. लॉट साइज 46 इक्विटी शेयरों का है. टाइगर ग्लोबल फंडेड अपने आईपीओ का साइज घटा दिया है और अब कंपनी की योजना 2,981 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी करने की है. जबकि पहले प्लान 3,100 करोड़ रुपये जुटाने का था.

रिटेल इंवेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 13 हजार 984 रुपये है. आईपीओ में 2,626 करोड़ रुपये के 8.18 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे और 1.1 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा. टोटल इश्यू का साइज 2,981 करोड़ रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर तरुण संजय और स्वप्निल बबनला दूसरे कॉर्पोरेट शेयरहोल्डर्स के साथ अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे. 

शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम

बोली लगाने से एक दिन पहले एथर एनर्जी के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 3 रुपये है, जो इश्यू प्राइस पर 0.93 परसेंट प्रीमियम दर्शाता है. आईपीओ के लॉन्च होने से पहले 22 अप्रैल को जीएमपी 17 रुपये से शुरू हुआ था औश्र अब यह सिंगल डिजिट पर आ गया है. 

किस काम में होगा फंड का इस्तेमाल?

आईपीओ से मिलने वाले फंड का का इस्तेमाल कई प्रमुख कार्यों के लिए किया जाएगा, जिनमें महाराष्ट्र में नई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फैक्ट्री की स्थापना, कर्ज की अदायगी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में निवेश और मार्केटिंग और जनरल कॉर्पोरेट कार्यों के लिए खर्च शामिल है. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली इस कंपनी ने एथर एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 1,340 करोड़ जुटाए हैं. शेयर 321 प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए गए.

टोटल 4.18 करोड़ इक्विटी शेयर 36 एंकर निवेशकों को जारी किए गए, जिनमें SBI, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), Invesco, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, मॉर्गन स्टेनली और सोसाइटी जनरल जैसे नाम शामिल हैं. करीब 40 परसेंट हिस्सेदारी के साथ हीरो मोटोकॉर्प एथर में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है. हीरो ने अपना रुख बरकरार रखा है कि वह पब्लिक ऑफर में अपने शेयर नहीं बेचेगा. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget