एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana: 5.20 करोड़ हुई अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर की संख्या, 2022-23 में 1.19 करोड़ लोगों ने कराया एनरोलमेंट

APY Enrolment: मोदी सरकार की पेंशन योजना के साथ 2022-23 में कुल 1.19 करोड़ नए लोग जुड़े हैं.

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स की रिकॉर्ड 5 करोड़ के पार जा पहुंची है. 31 मार्च को वित्त वर्ष 2022-23 के समाप्ति पर अटल पेंशन योजना में एनरोलमेंट कराने वाले की संख्या 5.20 करोड़ हो गई है. वित्त मंत्रालय ने ये जानकारी दी है.  

वित्त मंत्रालय के डाटा जारी किया है जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में अटल पेंशन योजना के साथ कुल 1.19 करोड़ नए लोग जुड़े हैं. जबकि 2021-22 में 99 लाख सब्सक्राइबर योजना के साथ जुड़े थे. यानि एक साल में एनरोलमेंट कराने वालों की संख्या में 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 31 मार्च 2023 तक योजना के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट 27,200 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. जबकि योजना के लॉन्च होने के समय से स्कीम ने 8.69 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. 

आंकड़ों के मुताबिक सरकारी बैंकों में से 9 बैंकों ने हर शाखा में 100 अटल पेंशन योजना खाते खोलने के लक्ष्य को हासिल किया है. जबकि बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और इंडियन बैंक ने टारगेट से ज्यादा खाते खोले हैं.  मोदी सरकार की पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना के साथ जुड़ने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. 

मोदी सरकार की इस महत्कांक्षी योजना को  2015 को लॉन्च किया गया था. योजना का मकसद बुढ़ापे में पेंशन हासिल करना है. अटल पेंशन योजना के में 18 से 40 साल के उम्र के लोग सब्सक्राइब कर सकते हैं. आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए. इस योजना में 60 साल के उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक न्यूनत्तम पेंशन का प्रावधान है. पति-पत्नी दोनों को जोड़ दें तो योजना के तहत 10,000 रुपये पेंशन मिल सकता है. अगर योजना के सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पति या पत्नी को आजीवन पेंशन मिलता रहेगा. और यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन का पूरा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाएगा. 

2035 से अटल पेंशन योजना से जुड़े धारकों को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा. अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर को 60 साल के उम्र पूरा करने पर पेंशन मिलने का प्रावधान है. एक अक्टूबर 2022 से नए सब्सक्राइबर्स के जुड़ने के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया. कोई भी नागरिक जो इनकम टैक्स का भुगतान करता आया है या इनकम टैक्स का भुगतान करता है, वो अटल पेंशन योजना को सब्सक्राइब नहीं कर सकता है.  

ये भी पढ़ें 

Dollar Yuan News: डॉलर के वर्चस्व को चीनी करेंसी युआन से मिला सबसे बड़ा झटका! अर्जेटीना-चीन के बीच युआन में होगा ट्रेड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
Kunal Kamra Net Worth: सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
सोनम वांगचुक से मिल फिर वायरल हुए कुणाल कामरा, कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ?
TDS Claim: क्या आपकी सैलरी से ज्यादा TDS कट गया? वापस मिल जाएगा पैसा, बस करना होगा ये काम
क्या आपकी सैलरी से ज्यादा TDS कट गया? वापस मिल जाएगा पैसा, बस करना होगा ये काम

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget