एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: एसोचैम के प्रेसीडेंट अजय सिंह ने की आरबीआई से ब्याज दरें नहीं बढ़ाने की अपील, बोले- महंगे कर्ज का सामना करना होगा मुश्किल

RBI Repo Rate: एसोचैम के प्रेसीडेंट ने कहा कि रेपो रेट बढ़ने का खामियाजा रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर्स को उठाना पड़ सकता है.

RBI MPC Meeting: आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी 6 अप्रैल को तीन दिनों की बैठक के बाद वित्त वर्ष 2023-24 के पहले समीक्षा बैठक के नतीजों का एलान करेगी. जिसके कयास लगाया जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. लेकिन उसके पहले बिजनेस चैंबर एसोचैम के नए प्रेसीडेंट अजय सिंह ने आरबीआई से और ब्याज दरें नहीं बढ़ाने की अपील की है. उन्होंने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी से मौजूदा वैश्विक बिजनेस के हालात को देखते हुए और ज्यादा ब्याज दरें बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की है. 

अजय सिंह ने कहा कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है. अर्थव्यवस्था में तेज विकास तब है जब वैश्विक संकट देखने को मिल रहा है. एनर्जी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और दुनिया के बड़े दिग्गज अर्थव्यवस्था वाले देशों में मंदी आने की आशंका जाहिर की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर एसोचैम और ज्यादा ब्याज दरें बढ़ाने पर विराम लगाने का पक्षधर है. ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों को यह संकेत की जरूरत है कि ब्याज दरें कम हो रही हैं. वर्ना इन सेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ सकती है. 

उन्होने कहा कि ये कयास लगाया जा रहा है कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जा सकती है. लेकिन हमारा मानना है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट उस स्तर पर है कि यहां से ब्याज दरों में किसी भी बढ़ोतरी का सामना करना मुश्किल हो सकता है. एसोचैम ने कहा कि केवल बड़े पैमाने पर सार्वजनिक निवेश से कैपिचल एक्सपेंडिचर को गति नहीं दी जा सकती है और देश की अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने के लिये निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने उद्योग जगत से सरकार के पूंजीगत व्यय बढ़ाने के फैसले के अनुरूप निवेश में तेजी लाने और केंद्रीय बजट 2023-24 में पेश अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया था. 

6 अप्रैल 2023 को आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के नतीजों का एलान करेगा. इससे पहले आरबीआई छह चरणों में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर चुकी है. यानि एक साल से भी कम समय में 2.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें 

Pakistan Hikes Interest Rates: पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने कमरतोड़ महंगाई पर लगाम लगाने के लिए और महंगा किया कर्ज, 21% हुआ ब्याज दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget