एक्सप्लोरर

Ashneer Grover ने साधा BharatPe पर एक बार फिर निशाना, कहा-मुझपर कंपनी हर हफ्ते करती है नया केस

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर ने फिनटेक कंपनी भारत पे के ऊपर एक बार फिर निशाना साधा है. अशनीर ने कहा कि यह लोग हर हफ्ते मेरे ऊपर एक नया केस करते हैं.

Ashneer Grover: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और भारत पे (Bharatpe) के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही हैं. फिनटेक कंपनी और अशनीर ग्रोवर आए दिन एक दूसरे के ऊपर कई तरह के इल्जाम लगाते रहते हैं. हाल ही में अशनीर ग्रोवर ने भारत पे के ऊपर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत पे हर कुछ दिन के बाद उनके ऊपर एक नया केस दर्ज करती हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत पे के डायरेक्टर रहे अशनीर ग्रोवर पर पिछले साल कंपनी के फंड के साथ हेराफेरी का आरोप लगा था. इसके बाद अशनीर को कंपनी के सभी पदों से इस्तीफा देना पड़ा था.

क्या है मामला?

पिछले साल अशनीर ग्रोवर पर कंपनी ने पूरे 88 करोड़ रुपये के फंड्स की हेराफेरी का आरोप लगाया था. भारत पे का कहना था कि अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover)  ने कंपनी के 88 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने पर्सनल यूज के लिए किया था. इसके बाद कंपनी ने ग्रोवर के ऊपर मुकदमा दर्ज करके 88 करोड़ रुपये की मांग की थी. इसके बाद से ही कंपनी और अशनीर ग्रोवर अक्सर एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधते रहते हैं.

कंपनी हर हफ्ते करती है नया केस

मशहूर बिजनेस रियालिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन वन के जज रहे अशनीर ग्रोवर ने बुधवार को ट्वीट करके भारत पे पर तंज कसते हुए कहा कि मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं. भारत पे के शेयर होल्डर होने के नाते मैं यह जानना चाहता हूं मैंने किसी कंपनी में निवेश किया है या किसी लॉ फर्म में. हर हफ्ते मेरे ऊपर एक नया केस करते हैं. यह केस हर हफ्ते एक प्रोडक्ट लॉन्च की तरह होता है.

कोर्ट ने संयम बरतने की दी थी नसीहत

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने जनवरी में अशनीर ग्रोवर और भारत पे दोनों को ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए संयम बरतने की नसीहत दी थी. कोर्ट ने दोनों को ही शिष्टाचार बनाए रखने को कहा था. कंपनी ने कोर्ट से अशनीर ग्रोवर को भारत पे के खिलाफ अपमानजनक बात करने से रोकने की याचिका दायर की थी.

ये भी पढ़ें-

UK Inflation: चार महीने में पहली बार ब्रिटेन में बढ़ी महंगाई, क्या बैंक ऑफ इंग्लैंड एक बार फिर बढ़ाएगा ब्याज दर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget