एक्सप्लोरर

AI Company in Bihar: पटना में खुला इस अमेरिकन AI कंपनी का ऑफिस, राज्य में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

AI Company in Patna: अमेरिका के सिलिकॉन वैली बेस्ड कंपनी टाइगर एनालिटिक्स ने बिहार के पटना में अपना ऑफिस खोला है.

Silicon Valley Based AI Company in Bihar: अमेरिका के सिलिकॉन वैली में कई सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों का ऑफिस है. अब एक सिलिकॉन वैली आधारित AI कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए बिहार में प्रवेश करने का फैसला किया है. अमेरिका के Santa Clara के हेडक्वार्टर में स्थित टाइगर एनालिटिक्स (Tiger Analytics) नाम की इस कंपनी ने पटना में अपना ऑफिस खोला है. पीटीआई से बात करते हुए टाइगर एनालिटिक्स के फाउंडर और सीईओ महेश कुमार ने बिहार में अपने पहले ऑफिस खोलने के बाद कहा कि हमने कंपनी की प्रगति के लिए एक जरूरी कदम उठाया है.

भारत में काम कर रहे 4000 से ज्यादा कर्मचारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी टाइगर एनालिटिक्स के फिलहाल देशभर में 4000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर प्रमुख आईटी शहरों जैसे बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद में स्थित हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि महेश कुमार खुद में बिहार से ताल्लुक रखते हैं और कोरोना के बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम सुविधा दे दी थी. इसके बाद से ही बिहार और झारखंड के सैकड़ों कर्मचारी अपने घर से काम कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो बिहार में रहकर काम करना चाहते हैं लेकिन वहां काम के ज्यादा अवसर नहीं है. ऐसे में हमने बिहार में अपना ऑफिस खोलने का फैसला किया है.

इस मामले पर बिहार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आगे भी बिहार में कई कंपनियां आएंगी. हाल ही में बिहार सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल ने सिलिकॉन वैली गया था और वहां कई कंपनियों के अधिकारियों से बिहार में अपने ऑफिस खोलने पर बातचीत की है.

आईटी सेक्टर के बिहार में है कई संभावनाएं-बिहार सरकार

संदीप पौंड्रिक ने आगे कहा कि यह आमतौर पर आईटी कंपनियां भारत में अपने ऑफिस चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद में खोलना पसंद करती है और भारत के बाहर बिहार या पटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. मगर हम लोगों ने पटना में प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है. पटना के अलग-अलग इलाकों में 12 आईटी टावर बनाए गए हैं. बता दें कि टाइगर एनालिटिक्स के इस फैसले के बाद बिहार सरकार ने 12 और 13 दिसंबर, 2023 इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन का फैसला किया है. इसे खासतौर पर आईटी कंपनियों के निवेश के लिए आयोजित किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: 72,000 रुपये के पार निकली चांदी, सोने के भी बढ़ गए भाव, जानें शहरों के हिसाब से रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget