एक्सप्लोरर

AI : आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरियों पर खतरा? अमेरिका और अन्य देशों के मुकाबले भारतीयों को ज्यादा सता रहा डर

AI Impact on Jobs: सर्वे के मुताबिक अमेरिका, जर्मनी और युनाइटेड किंगडम के मुकाबले भारत में लोगों को इस बात की ज्यादा चिंता है कि एआई उनकी नौकरियां कम कर सकता है.

AI Impact on Jobs: आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई को लेकर दुनियाभर में अभी भी स्थिति साफ नहीं है. लंबे समय से कहा जा रहा है कि एआई दुनिया की तस्वीर बदल देगा और वर्कफोर्स की जरूरत को आधी कर देगा. भारत में भी एआई को लेकर कई तरह की चर्चा चलती रहती हैं और कहा जाता है कि मुख्य तौर पर आईटी सेक्टर के लिए ये गेम चेंजर साबित होगा. इसी मुद्दे से जुड़ी एक ऐसी रिपोर्ट आई है जो बताती है कि वैसे तो एआई को कई देशों में नौकरियों के कम करने का कारण बताया जाता है लेकिन भारत में नौकरीपेशा लोग इससे कुछ ज्यादा ही डरे हुए हैं.

रैंडस्टैंड वर्क मॉनिटर क्वार्टरली पल्स सर्वे से हुआ खुलासा

रैंडस्टैंड वर्क मॉनिटर क्वार्टरली पल्स सर्वे के मुताबिक अमेरिका, जर्मनी और युनाइटेड किंगडम के मुकाबले भारत में लोगों को इस बात की ज्यादा चिंता है कि एआई उनकी नौकरियां कम कर सकता है. इकोनॉमिक टाइम्स के साथ सर्वे का ये डेटा शेयर किया गया है और इसमें बताया गया है कि देश में काम करने वाले 50 फीसदी एंप्लाइज को ये डर है कि एआई उनकी नौकरी पर खतरा बनकर इसे खत्म कर सकता है. वहीं विकसित देशों की बात करें तो ये आंकड़ा तीन में से एक एंप्लाई का है.

बीपीओ और केपीओ की वर्कफोर्स के लिए खतरा- सर्वे

मुख्य तौर पर बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग (केपीओ) की वर्कफोर्स के लिए एआई ऐसा साधन बन रहा है जो ज्यादा तेजी से और कम कीमत में काम कर सकता है. लिहाजा इन सेक्टर मे काम करने वालों को अपनी नौकरी गंवाने का खतरा दिखाई दे रहा है. इसके अलावा भारत में खास तौर पर एआई टेक्नोलॉजी को तेजी से स्वीकार किया जा रहा है.

10 में से 7 लोगों को एआई लगता है खतरा

रैंडस्टैंड वर्क मॉनिटर क्वार्टरली पल्स सर्वे के मुताबिक कुल 1606 लोगों से बात की गई और इनमें से 55 फीसदी पुरुष थे जबकि 45 फीसदी महिला एंप्लाई थीं. इस सर्वे से पता चला कि 10 में से 7 लोगों को एआई उनकी इंडस्ट्री और जॉब प्रोफाइल के लिए खतरा बन सकता है.

चैटजीपीटी जैसे टूल्स से सतर्क हो रही सरकारें

दुनियाभर की सरकारें चैटजीपीटी और बिंग चैट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टूल्स के बढ़ते असर को लेकर सतर्क होती जा रही हैं. पिछले दिनों इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने भी एआई से ग्लोबल नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की थी. 

ये भी पढ़ें

RBI Decision: रिजर्व बैंक ने को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए निकाला नया नियम, नाम बदलने से पहले लेनी होगी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget