एक्सप्लोरर

WhatsApp से करने जा रहे हैं पेमेंट तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप के जरिए डिजिटल पेमेंट का आप्शन मिला है. इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए.

लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप ने अब डिजिटल पेमेंट के सेक्टर में कदम रखा है. शुरुआती दौर में व्हाट्सएप ने अपने करीब 40 करोड़ के यूजर बेस में से दो करोड़ ग्राहकों के लिए इस सेवा की पेशकश की है. व्हाट्सएप से पेमेंट करने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूरी है. हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही जरूरी बातें-

1-रजिस्ट्रेशन

  • व्हाट्सएप से पेमेंट करने के लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए और आपका फोन नंबर उस अकाउंट से लिंक होना चाहिए.
  • व्हाट्सएप से पेमेंट करने के लिए आपको व्हाट्सएप स्क्रीन के बॉटम में अटैचमेंट्स पर जाकर क्लिक करना होता है.
  • पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए व्हाट्सएप आपसे फोन कॉल का यूज करने और मैसेज पढ़ने की परमिशन मांगेगा.
  • पेमेंट के लिए आपको यूपीआई पासकोड सेट करना होगा. अगर आपके पास मौजूदा यूपीआई ऐप के साथ यूपीआई पासकोड है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

2-यूपीआई पर ही करता है काम

  • व्हाट्सएप भी यूपीआई पर काम करता है. गूगल पे, फोन पे, भीम और अन्य बैंक ऐप भी यूपीआई पर ही काम करते हैं.
  • व्हाट्सएप के वॉलेट में कोई पैसा रखने की जरूरत नहीं है. आपका पैसा बैंक खाते में रहता है और व्हाट्सएप आपको इसे दूसरे लोगों को ट्रांसफर करने में मदद करता है.
  • पेमेंट्स के लिए जब आप रजिस्ट्रेशन करते हैं तो व्हाट्सएप एक नया यूपीआई आईडी बना देता है. आप ऐप के पेमेंट्स सेक्शन में जाकर इस आईडी को लोकेट कर सकते हैं.

3-दूसरे ऐप के साथ भी कर सकते हैं इस्तेमाल

  • व्हाट्सएप पेमेंट्स से आप हर उस शख्स को पैसे भेज सकते हैं जिसके पास यूपीआई है चाहे यह भीम, गूगल पे या फोन पे जैसे अन्य ऐप के जरिए हो.
  • आपने जिसे पैसा भेजना है और वह व्यक्ति व्हाट्सएप पर रिजस्टर नहीं है तब भी उसे आप पैसा भेज सकेंगे.
  • इसके लिए वाट्सएप  “enter UPI ID" का आप्शन देता आप इसमें धन पाने वाले व्यक्ति की भीम, गूगल पे, फोन पे या दूसरी यूपीआई आईडी दर्ज कर धन भेज सकते हैं.

4-चार्ज और लिमिट

  • यूपीआई के लिए लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये है. वॉट्सऐप पर भी यही लागू होती है.
  • यूपीआई एक मुफ्त सेवा है और आपको लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता.
  • कुछ यूपीआई ऐप आपको यह सुविधा देते हैं कि आप लोगों का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड डालकर उन्हें पैसा भेज सकते हैं. व्हाट्सएप ने अभी यह सुविधा शुरू नहीं की है.

5-केवल भारत में है यह सुविधा

  • वाट्सएप पे (Whatsapp Pay) की सुविधा का उपयोग केवल भारतीय बैंक अकाउंट्स से लिंक्ड भारतीय फोन नंबर्स के लिए ही किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

मामा गोविंदा की मौजूदगी में कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' में क्यों नहीं दी परफॉर्मेंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget