एक्सप्लोरर

क्या आप लोन गारंटर बनने जा रहे हैं? इन नियम और शर्तों को समझ लीजिए वर्ना पड़ सकते हैं परेशानी में

लोन की अदायगी से जुड़े नियमों के मुताबिक अगर लोन कस्टमर किसी भी परिस्थिति में इसकी ईएमआई नहीं चुका पाता है तो यह गारंटर की जिम्मेदारी होगी कि वह इसकी पूरी अदायगी करे.

लोन देने के वक्त अमूमन बैंक या वित्तीय संस्थान गारंटर की मांग करते हैं. अगर आप किसी लोन का गारंटर बनते हैं तो कुछ चीजें आपको ध्यान में रखना जरूरी है. लोन की अदायगी से जुड़े नियमों के मुताबिक अगर लोन कस्टमर किसी भी परिस्थिति में इसकी ईएमआई नहीं चुका पाता है तो यह गारंटर की जिम्मेदारी होगी कि वह इसकी पूरी अदायगी करे. किसी लोन कस्टमर का गारंटर कोई भी व्यक्ति बन सकता है लेकिन अमूमन कोई नजदीकी रिश्तेदार ही इस तरह की गारंटी देता है. अगर आप भी किसी लोन का गारंटर बनने जा रहे हैं तो कुछ नियमों और शर्तों को ठीक से जान लेना बेहद जरूरी है. डिफॉल्ट की स्थिति में लोन चुकाने की जिम्मेदारी गारंटर पर बैंक. गारंटर बनने की स्थित में आपके भी दस्तावेजों की  पूरी जांच करता है और देखता है कि अगर प्राइमरी लोन कस्टमर ने डिफॉल्ट किया तो आपकी ईएमआई चुकाने की क्षमता क्या है? लोन गारंटर ईएमआई नहीं चुकाता है लेकिन अगर डिफॉल्ट होता है तो लोन चुकाने की जिम्मेदारी उस पर आ जाती है. यही वजह है कि बैंक आपका केवाईसी और दूसरे इनकम डॉक्यूमेंट मांगते हैं ताकि एक गारंटर के तौर आपकी एलिजिबिलिटी जान सकें. लोन न चुकाने की स्थिति में दर्ज हो सकता है मुकदमा नियमों के मुताबिक अगर प्राइमरी कस्टमर (यानी जिस कस्टमर ने लोन लिया है) लोन नहीं चुका पाता है तो बकाया रकम अदा करने की जिम्मेदारी गारंटर की बनती है. डिफॉल्ट की स्थिति में उसे सारे चार्ज और देरी से कर्ज चुकाने के लिए दंड सहित पूरी रकम का भुगतान करना होगा. लोन न चुकाने की स्थिति में गारंटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. अगर बैंक कानूनी कार्रवाई करता है तो गारंटर और लोन कस्टमर दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है. इसके बाद कोर्ट गारंटर की संपत्ति को बेच कर या लोन अदा करने का आदेश दे सकता है. किसी लोन का गारंटर बनते ही आपकी लोन लेने की एलिजिबिलिटी भी कम हो जाती है. जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो एक गारंटर के तौर पर उस लोन का बकाया आपकी लाइबिलटी में जोड़ दी जाएगी, जिसके आप गारंटर बने हैं. इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा. इसलिए गारंटर बनते समय अपनी लोन जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए.

अब आपके ATM से नहीं हो पाएगी सेंधमारी, न क्लोनिंग, न धोखाधड़ी, इन स्टेप्स से करें ATM को ON/OFF

ये चलता फिरता ATM क्या है? जहां आप घर बैठे निकाल सकते हैं बैंक से पैसे, दूसरे खाते में भेज भी सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget