एक्सप्लोरर

खरीदने जा रहे हैं टू-व्हीलर? लोन लेने से पहले समझ लें ये बातें

2-Wheeler Loan Tips: इस त्‍योहारी सीजन अगर आप टू-व्‍हीलर की खरीदारी लोन लेकर करने वाले हैं तो इन महत्‍वपूर्ण बातों पर गौर कर इसे फायदे का सौदा बना सकते हैं.

(संजीत डावर)

भारत जैसे देश में दुपहिया वाहन (Two-wheeler) न केवल परिवहन का एक साधन हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक अभिन्न अंग भी हैं. कोई भी दुपहिया वाहन खरीदने का निर्णय अक्सर अपने स्वयं के विचारों से उत्पन्न होता है. कुछ के पास अपनी पसंद का दुपहिया वाहन खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा हो सकता है, जबकि कुछ को लोन लेने की आवश्यकता भी पड़ सकती है.

इस समस्या के समाधान के लिए कई बैंक विशेष रूप से टू-व्हीलर लोन (2-Wheeler Loan) प्रदान करते हैं. चाहे आप पहली बार लोन ले रहे हों या भले ही आप पहले भी कई बार कर्ज ले चुके हों, फिर भी लोन आवेदन प्रक्रिया के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझना जरूरी है. कई लोग इन पर विचार किए बिना ही लोन लेने की इस प्रक्रिया को शुरू कर देते हैं, जिससे उनके लिए लोन लेना एक कड़वा अनुभव साबित हो सकता है. टू-व्हीलर लोन चुनने से पहले ध्यान रखने योग्य कुछ बातें यहां दी गई हैं:

  • अपनी एलिजिबिलिटी निर्धारित करें और बेहतर विकल्प चुनें: आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि आप कर्जदाताओं द्वारा लोन एजिबिलिटी (Loan Eligibility) के मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं, जैसे कि मिनिमम ग्रॉस इनकम, आयु सीमा और अन्य मापदंडों के तहत आपका निवास स्थान. इसके आधार पर आप यह जांच सकते हैं कि कौन सा कर्जदाता बेहतर शर्तों के साथ लोन प्रदान करता है, जो आपकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है और आपके लिए अपेक्षाकृत ज्यादा फायदेमंद है. इसके अलावा, विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान कर्जदाताओं द्वारा दिए जाने वाले विशेष ऑफर्स की भी पड़ताल करें.
  • लोन की रकम कैलकुलेट करें: कर्जदाता द्वारा प्रदान की गई लोन राशि (Loan Amount) पर अच्छे से विचार करें और सुनिश्चित करें कि यह टू-व्हीलर लोन खरीदने के लिए आपकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करती है. उपलब्ध ईएमआई विकल्पों, किए जाने वाले डाउन पेमेंट (Down Payment), प्रतिस्पर्धी इंट्रेस्‍ट रेट, लोन अवधि, पूर्व भुगतान विकल्प और अन्य शुल्कों को ध्यान में रखते हुए ही लोन लेने की योजना बनाएं.
  • दस्तावेज तैयार रखें: आम तौर पर लोन अप्लिकेशन प्रॉसेस के समय कर्जदाता आय प्रमाण, बैंक स्‍टेटमेंट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (KYC Documents) जैसे दस्तावेज मांगते हैं. लोन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अच्छे से जांचें और स्वीकृति प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जमा करने से पहले सभी दस्तावेजों को अच्छे से व्यवस्थित करें.
  • मजबूत क्रेडिट स्कोर: आपका क्रेडिट स्कोर उन महत्वपूर्ण कारकों में से एक है, जिन पर लोनदाता लोन आवेदन का मूल्यांकन करते समय विचार करते हैं. एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए आपको अपना कर्ज समय पर चुकाना चाहिए, एक अच्छा क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बनाए रखना चाहिए, क्रेडिट संबंधी ज्यादा पूछताछ से बचना चाहिए और नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की निगरानी करनी चाहिए. एक स्वस्थ क्रेडिट स्कोर आपको बेहतर लोन शर्तें प्राप्त करने में मदद करेगा, क्योंकि यह लोनदाता के प्रति आपकी साख को मजबूत करता है.

इसके अलावा, आप कई आकर्षक सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं, जो टू-व्हीलर लोन प्रदान करने वाले अपने खरीदारों को ऑफर करते हैं. कुछ प्रमुख बातें निम्‍नलिखित हैं-

  • आसान और एक्‍सप्रेस लोन आवेदन प्रक्रिया: कर्जदाता अक्सर डीलर नेटवर्क के जरिए काम करते हैं और आम तौर पर एक ईजी लोन अप्लिकेशन प्रॉसेस और तुरंत लोन निर्णय की पेशकश करते हैं. अधिकांश कर्जदाता आजकल सुयोग्य लोन आवेदकों को डोरस्टेप बैंकिंग और पूरी तरह से डिजिटलाइज्‍ड प्रॉसेस की पेशकश करते हैं.
  • किफायती ब्याज दरें: बढ़ते बाजार में जहां कई बड़े नाम टू-व्हीलर लोन की पेशकश कर रहे होते हैं, वहां टू-व्हीलर लोन आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध होते हैं.
  • फ्लेक्सिबल लोन योजनाएं: टू-व्हीलर लोन अमूमन 12 महीने से 60 महीने तक की फ्लेक्सिबल रीपेमेंट अवधि के साथ उपलब्ध होते हैं.
  • अपने लोन का भुगतान प्रबंध किए जाने योग्य ईएमआई में करें: लोन अवधि जितनी अधिक होगी, ईएमआई उतनी ही कम होगी. आपको ऐसी लोन अवधि चुननी चाहिए, जो आपकी वित्तीय स्थिति के लिए सबसे उपयुक्त हो, ताकि ईएमआई भुगतान आपकी जेब पर अधिक बोझ न डालें. स्ट्रक्चर्ड ईएमआई विकल्प वेतनभोगी और स्व-रोजगार, दोनों तरह के लोगों के लिए उपलब्ध होते हैं.
  • अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करें: समय पर लोन राशि चुकाने से एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद मिलेगी और अपने क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

तो खरीदारों को कोई भी टू-व्हीलर लोन लेने से पहले इन आकर्षक विशेषताओं पर जरूर ध्यान देना चाहिए और इन सभी सुझावों का पालन करना चाहिए. एक जांचा-परखा और नियोजित दृष्टिकोण अप्रत्याशित चीजों को घटित होने से रोकेगा और आपको अपने वित्त पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करेगा.

(लेखक क्रिफ हाय मार्क के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget