एक्सप्लोरर

Apple Loss: चीन ने कर दिया एप्पल का भारी नुकसान, देखते-देखते स्वाहा हो गए 20 हजार करोड़ डॉलर

Why Apple stock is falling?: चीन ने अमेरिकी कंपनी एप्पल को तगड़ा झटका दिया है. आईफोन के इस्तेमाल पर चीन में पाबंदियां लगने के बाद एप्पल के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है...

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार आईफोन मेकर एप्पल को तगड़ा झटका लगा है. एप्पल को यह झटका दिया है चीन ने, जिसके एक फैसले से एप्पल की वैल्यू में जबरदस्त गिरावट आई है. हाल ऐसा हुआ है कि एप्पल को महज 2 दिन में 200 बिलियन डॉलर यानी 20 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो गया है.

इस तरह से गिरे हैं शेयरों के भाव

एप्पल का शेयर अभी 178 डॉलर के आस-पास आया हुआ है. पिछले कुछ दिनों में एप्पल के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. यह अभी अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी नीचे कारोबार कर रहा है. एप्पल के शेयर का ऑल टाइम हाई लेवल 198.23 डॉलर है. शेयरों में आई इस गिरावट का नुकसान एप्पल को एमकैप के रूप में हुआ है. 2 दिन पहले तक एप्पल 3 ट्रिलियल डॉलर यानी 3 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी थी. अभी कंपनी का एमकैप कम होकर 2.79 लाख करोड़ रुपये रह गया है. इस तरह से देखें तो कंपनी ने सिर्फ 2 ही दिन में 20 हजार करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाया है.

चीन ने लगाया है ये प्रतिबंध

दरअसल चीन ने आईफोन के इस्तेमाल को रेगुलेट करने का निर्णय लिया है. इसके तहत आईफोन के इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाई गई हैं. चीन ने अपने सरकारी अधिकारियों को एप्पल आईफोन का इस्तेमाल करने से मना किया है. खबरों की मानें तो चीन की योजना एप्पल के आईफोन पर लगाई गई पाबंदियों को और कड़ा करने की है. चीन की सरकार अपनी कंपनियों के कर्मचारियों को भी आईफोन के इस्तेमाल से प्रतिबंधित करना चाह रही है.

एप्पल के लिए बड़ा बाजार है चीन

चीन के इस कदम ने एप्पल के शेयरों पर सीधा असर डाला है. यह असर अस्वाभाविक भी नहीं है. दरअसल एप्पल के लिए चीन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है. चीन एप्पल के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार और सबसे बड़ा विदेशी बाजार है. एप्पल खासकर आईफोन की ग्रोथ में चीन की खपत का बहुत बड़ा योगदान है.

मैन्यूफैक्चरिंग में चीन का बड़ा शेयर

दूसरी ओर आईफोन समेत एप्पल के कई प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग का सबसे बड़ा बेस भी चीन ही है. एप्पल फॉक्सकॉन और उसके जैसी अन्य कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग फर्म से अपने डिवाइसेज बनवाती है. अभी फॉक्सकॉन ही एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर है, जिसका मैन्यूफैक्चरिंग बेस लंबे समय से चीन बना हुआ है. एप्पल और उसकी सप्लायर कंपनियां चीन से मैन्यूफैक्चरिंग को शिफ्ट करने का प्रयास कर रही हैं. इसमें भारत एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है, लेकिन अभी भी कुल मैन्यूफैक्चरिंग में चीन का हिस्सा बहुत बड़ा है. स्वाभाविक है कि इन हालातों में चीन के द्वारा लगाई गई पाबंदियां एप्पल के ऊपर कई तरह से असर डाल रही हैं.

ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी की कंपनी पर कर्ज का भारी बोझ, पिछले वित्त वर्ष में इतनी हुईं देनदारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget