एक्सप्लोरर

क्या Apple भी करेगी बड़े पैमाने पर छंटनी, जानिए CEO टिम कुक ने क्या जवाब दिया है

Apple CEO Tim Cook: क्या विश्व की अन्य दिग्गज कंपनियों की तरह आइफोन निर्माता एपल भी बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बना रही है-जानिए इसके लिए एपल के सीईओ टिम कुक का क्या जवाब है.

Apple Jobs: ग्लोबल मंदी के कारण टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियों में जारी छंटनी के बीच एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि बड़े पैमाने पर छंटनी उनके लिए एक 'अंतिम उपाय' है. हालांकि एपल ने भी लागत कम करने के कमद उठाए हैं और भर्ती कम कर दी है. 

एपल के सीईओ टिम कुक ने इंटरव्यू में दिया अहम जवाब

एपल के सीईओ टिम कुक ने सीएनबीसी दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह छंटनी को अंतिम उपाय के रूप में देखते है और बड़े पैमाने पर छंटनी के बारे में अभी नहीं सोचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी भर्ती पर बेहद सावधानी बरत रही है. एपल के सीईओ ने कहा, हमने भर्ती जारी रखी है, लेकिन पहले की तुलना में निचले स्तर पर ये हो रही है. हम खर्च कम करने की हर चुनौती का सामना करते हुए काम कर रहे हैं और बचत के कुछ और तरीके खोज रहे हैं.

एपल के रिकॉर्ड राजस्व से उत्साह

टिम कुक ने बताया, हमने ऐप स्टोर, ऐप्पल म्यूजिक, आईक्लाउड और भुगतान सेवाओं में अब तक का राजस्व रिकॉर्ड हासिल किया है. और अब 97.5 करोड़ से अधिक पेड सब्सक्रिप्शन के साथ, हम अपनी सेवाओं के साथ और भी अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं. एपल मैक ने कंपनी की अपेक्षाओं के अनुरूप 7.2 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया और आईपैड का राजस्व 6.7 अरब डॉलर था. वियरेबल्स, होम और एसेसरीज में राजस्व 8.8 अरब डॉलर था.

एपल पर छंटनी का उतना दबाव नहीं- टिम कुक

महामारी के दौरान अन्य तकनीकी दिग्गजों ने जिस तरह से काम किया, एपल ने उस तरह काम नहीं किया और यही कारण है कि कंपनी पर कर्मचारियों की छंटनी का उतना दबाव नहीं है. एपल ने अपनी मार्च तिमाही के लिए 94.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, जो उम्मीदों से बेहतर था. कंपनी ने मार्च तिमाही में 51.3 अरब डॉलर के आईफोन बेचे जो कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है. एपल सर्विस ने मार्च तिमाही के लिए 20.9 बिलियन डॉलर राजस्व के साथ सर्वकालिक रिकॉर्ड भी स्थापित किया. रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने अप्रैल की शुरुआत में अपने कॉर्पोरेट रिटेल डिवीजन में कम संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की. कंपनी ने कथित तौर पर बोनस में देरी की है.

ये भी पढे़ं

IPO:  क्या हो सकता है टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का इश्यू प्राइस, GMP से लेकर अन्य बातें जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget