एक्सप्लोरर

भारत में Apple खोलने जा रही स्टोर| कर्मचारियों की भर्ती हुई शुरू, कईयों को मिलेगी नौकरी- रिपोर्ट

Apple Inc Retail Stores In India: भारत में अपने रिटेल स्टोर के लिए Apple Inc कंपनी ने अब कर्मचारियों की भर्ती करना शुरू कर दिया है. कंपनी देश में बड़ी संख्या में रिटेल स्टोर खोलने जा रही है.

Apple Inc Retail Stores In India : आज के दौर दुनियाभर की कई टेक कम्पनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. धीरे-धीरे ये बड़ी कंपनी कर्मचारियों को किसी न किसी कारणवश नौकरी से बाहर निकाल चुकी है. फेसबुक, ट्विटर, अमेज़न जैसी बड़ी कंपनी वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका को लेकर अपने खर्चे को कम करने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी और एप्पल (Apple Inc) भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. एप्पल बड़ी संख्या में देश के अंदर अपने रिटेल स्टोर (Retail Stores) खोलने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple कंपनी ने इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती करना शुरू कर दिया है. 

जानिए क्या है प्लान 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो, Apple Inc भारत में रिटेल स्टोर के लिए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर रही है. कंपनी की दूसरी पोजिशंस को भरने की भी योजना बनाई जा रही है. ये टेक कंपनी भारत में काफी संख्या में स्टोर खोलने जा रही है. कंपनी के करियर पेज में भारत में कामगारों के लिए कई अवसरों की सूची है. इस लिस्ट में बिजनेस एक्सपर्ट, ‘जीनियस’, ऑपरेशंस एक्सपर्ट और टेक्नीकल स्पेशिलिस्ट शामिल हैं.

काफी समय से चल रही प्लानिंग

एपल की वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल कंपनी भारत में जॉब पोजिशन के लिए 100 से ज्यादा रिजल्ट दिखा रही है. मुंबई और नई दिल्ली जैसे देश के भीतर विभिन्न स्थानों के लिए शनिवार को कुछ रिटेल जॉब रोल पोस्ट किए थे. कंपनी ने लंबे समय से भारत में फिजिकल रिटेल प्लेस स्थापित करने की योजना बना रही है, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है. जबकि कंपनी ने 2020 में सीधे ऑनलाइन सेल शुरू की थी. 

भारत में प्रोडक्शन शुरू 

मालूम हो कि Apple Inc ने भारत में अपने प्रोडक्शन में आईफोन की नई सीरीज 14 शुरू करने की घोषणा की थी. इस कदम को भारत में कंपनी के मील के पत्थर के रूप में देखा रहा है. चेन्नई में फॉक्सकॉन यूनिट ने पिछले साल सितंबर में घरेलू भारतीय बाजार के लिए आईफोन 14 सीरीज के स्मार्टफोन को असेंबल करना शुरू किया है. वर्तमान में, फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी में भारत में बने 80 फीसदी से अधिक आईफोन घरेलू मांग को पूरा करते हैं.

चीन में हुआ बंद 

Apple iPhones के प्रोडक्शन को चीन में बंद कर दिया गया है. क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टियों से पहले कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए हजारों श्रमिकों को चीन के झेंग्झौ शहर में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री को छोड़ने के लिए कहा गया था. फॉक्सकॉन ने नए कर्मचारियों को आकर्षित करने और बाकी कर्मचारियों को काम पर बनाए रखने के लिए बोनस तक दिया.

यह भी पढ़ें

Income Tax Refund: अगर आपको नहीं मिला पिछले साल का इनकम टैक्‍स रिफंड, तो ऐसे चेक करें स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget