एक्सप्लोरर

Google में भी छंटनी की मार, सैकड़ों कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, इन डिपार्टमेंट पर सबसे बुरा असर

Google Layoffs: गूगल के कर्मचारियों को 2023 की शुरुआत में भी बुरी खबर मिली थी. यही सिलसिला 2024 में भी जारी रहा. कंपनी में छंटनी को अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ने गैर जरूरी कदम बताया है.

Google Layoffs: दुनिया की सबसे पावरफुल टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार गूगल (Google) के कर्मचारी एक बार फिर वर्ल्डवाइड छंटनी की चपेट में आ गए हैं. पिछले साल की शुरुआत में भी कंपनी ने लगभग 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. लंबे समय से गूगल के कर्मचारियों के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही थी. आखिरकार वो खबर आ ही गई, जिसका डर था. गूगल ने ऐलान कर दिया है कि उसकी कई टीमों में से सैकड़ों एंप्लाइज की छंटनी की जा रही है. 

किन-किन डिपार्टमेंट्स में हो रही है छंटनी

कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि उसकी हार्डवेयर (Hardware), कोर इंजीनियरिंग (Core Engineering) और गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) टीम में छंटनी की जाएगी. गूगल की डिवाइस एंड सर्विस टीमों में से कुछ के रोल घटाए जा रहे हैं. गूगल के वॉइस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर पर काम करने वाले कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं. इन टीमों में काम करने वाले कई एंप्लाइज को निकाला जा रहा है.

वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में ही हो गई थी तैयारी 

रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने बताया कि हार्डवेयर टीम में ऑगमेंटेड रियलिटी (Augmented Reality) पर काम करने वाली टीम भी छंटनी का शिकार होगी. इसके अलावा सेंट्रल इंजीनियरिंग टीम से भी कुछ लोग निकाले जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, इस छंटनी प्रक्रिया पर 2023 की तीसरी तिमाही से ही काम करना शुरू कर दिया गया था. 

गूगल प्रवक्ता ने की छंटनी की पुष्टि 

गूगल प्रवक्ता के अनुसार, सितंबर, 2023 तक पूरी दुनिया में अल्फाबेट इंक के कुल 182,381 कर्मचारी थे. उन्होंने कहा कि टीमों के काम को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. हम अपने उत्पादों के हिसाब से टीमों को बेहतर रूप से संतुलित करना चाहते थे. इस प्रक्रिया के तहत पिछले छह महीने से कुछ टीमों में अभी भी बदलाव किए जा रहे हैं. इसके तहत कुछ पद समाप्त किए गए हैं. 

अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध 

गूगल में चल रही इस छंटनी का अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन (Alphabet Workers Union) ने विरोध किया है. यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारे सदस्य गूगल के प्रोडक्ट्स को बनाने और आगे पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. कंपनी हर तिमाही में अरबों डॉलर कमा रही है. फिर भी अनावश्यक रूप से लोगों की नौकरियां छीन रही है. हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक नौकरियां सुरक्षित नहीं हो जातीं.

ये भी पढ़ें 

Bank Deposits: बैंकों में जमा पैसा हुआ दोगुना, 200 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget