एक्सप्लोरर

Unacademy: बायजू की राह चली अनएकैडमी? तीसरी बार हुई छंटनी, 250 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Edtech Crisis: अनएकैडमी ने बीते 2 साल के अंतराल में तीसरी बार अपने कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी का कहना है कि वह अपने परिचालन को दुरुस्त बनाने का प्रयास कर रही है...

भारत में एडटेक सेक्टर का हाल अभी ठीक नहीं चल रहा है. एक समय देश में स्टार्टअप के उभार की अगुवाई कर रहे इस सेक्टर पर बीते कुछ समय से ग्रहण लग हुआ है. पहले बायजू वित्तीय संकटों में फंसी और अब अनएकैडमी खराब संकेत दे रही है.

250 लोगों की नौकरियों पर चली तलवार

सॉफ्टबैक के निवेश वाली एडटेक स्टार्टअप कंपनी अनएकैडमी ने एक बार फिर से अपने कई कर्मचारियों को काम से निकाला है. ईटी की एक रिपोर्ट में छंटनी से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अनएकैडमी में छंटनी के ताजे राउंड में 250 कर्मचारियों को बाहर निकाला है. यह छंटनी इस कारण चिंता की बात हो जाती है, क्योंकि ने अनएकैडमी ने पहली बार छंटनी नहीं की है. कंपनी इससे पहले भी दो बार छंटनी कर चुकी है.

इन कर्मचारियों के ऊपर गिरी गाज

रिपोर्ट के अनुसार, अनएकैडमी ने जिन कर्मचारियों की छंटनी की है, उनमें लगभग 100 कर्मचारी बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग जैसी कोर टीम के हैं. उनके अलावा सेल्स डिपार्टमेंट के कर्मचारियों पर भी छंटनी की गाज गिरी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अनएकैडमी ने भी कर्मचारियों की छंटनी की बात को स्वीकार किया है और इस बारे में एक बयान जारी किया है. कंपनी का कहना है कि वह कारोबार की अपनी दक्षता को बेहतर बनाना चाहती है और ऑपरेशन को स्ट्रीमलाइन करने का प्रयास कर रही है. यह छंटनी उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है.

दो बार पहले भी कर चुकी है छंटनी

अनएकैडमी इससे पहले 2022 और 2023 में भी छंटनी कर चुकी है. कंपनी ने सबसे पहली बार आज से करीब 2 साल पहले अप्रैल 2022 में छंटनी की थी. पहली छंटनी में अनएकैडमी के लगभग 1 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर गाज गिरी थी. उनमें कांट्रैक्ट पर काम करने वाले और फुल टाइम काम करने वाले दोनों तरह के कर्मचारी थे. उसके बाद कंपनी ने मार्च 2023 में दूसरे राउंड की छंटनी की थी, जिसमें 380 लोगों की नौकरियां गई थीं.

कोविड के बाद बदल गए हालात

दरअसल कोविड के दौरान पढ़ाई की ऑनलाइन गतिविधियों में तेजी आई थी. उस समय एडटेक सेक्टर में कई नई कंपनियों ने शानदार ग्रोथ दर्ज की. बायजू उस लहर पर सवार होकर देश की सबसे मूल्यवान स्टार्टअप कंपनी बन गई थी. अभी कंपनी ऐसे गहरे वित्तीय संकट में फंसी है कि कर्मचारियों को समय पर सैलरी देने भी दिक्कतें आ रही हैं. कोविड के बाद के सालों में धीरे-धीरे फिर से पढ़ाई-लिखाई की ऑफलाइन गतिविधियां डिमांड में आने लगी हैं, जिससे ऑनलाइन माध्यम पर फोकस कर रही नई कंपनियों को दिक्कतें हो रही हैं. सेक्टर की कई अन्य नई कंपनियों जैसे बायजू, फिजिक्सवाला आदि की तरह अनएकैडमी भी ऑफलाइन बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में प्रॉपर्टी खरीदने पर ज्यादा ढीली होगी जेब, स्टाम्प ड्यूटी और सर्किल रेट पर राहत समाप्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget