एक्सप्लोरर

Anna Sebastian Death: निर्मला सीतारमण के बयान से सोशल मीडिया पर हुआ बवाल, वित्त मंत्री को देनी पड़ी सफाई

Nirmala Sitharaman: ईवाई इंडिया की सीए एना सेबेस्टियन पेराइल की मौत पर कंपनी ने माफी मांगी है. साथ ही लेबर मिनिस्ट्री भी इस मसले पर जांच कर रही है.

Nirmala Sitharaman: केरल की 26 वर्षीय सीए एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) की दुखद मौत से पूरा देश हैरान है. अर्नस्ट एंड यंग इंडिया (Ernst & Young India) के पुणे ऑफिस में काम करने वाली एना की मौत कंपनी द्वारा तथाकथित रूप से ज्यादा काम देने के चलते हुई थी. इस मसले पर अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) भी निशाने पर हैं. विपक्षी दल और सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसके बाद वित्त मंत्री को सफाई भी देनी पड़ी है. 

निर्मला सीतारमण ने कहा- एना पर नहीं था उनका बयान  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिकता पर उनका बयान चेन्नई की एक यूनिवर्सिटी में बने मेडिटेशन हॉल और पूजा स्थल को लेकर था. इसे स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए बनाया गया है. वित्त मंत्री ने छात्रों से आंतरिक शक्ति विकसित करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि एना की मौत का हम सभी को दुख है. मैंने संस्थानों और परिवारों से अपील की थी कि वह अपने बच्चों की मदद करें. मेरा मकसद किसी भी तरह से पीड़िता को शर्मसार करने का नहीं था. 

वित्त मंत्री को सिर्फ अडानी और अंबानी का दर्द आता है समझ

वित्त मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि आप ईश्वर पर भरोसा रखें और अनुशासन सीखें. इससे आपकी आत्मशक्ति और आंतरिक शक्ति में इजाफा होगा. हालांकि, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एना सेबेस्टियन की मौत से जोड़ दिया. इसके बाद उनकी असंवेदनशील होने के लिए आलोचना की जाने लगी. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने लिखा कि एना के अंदर आंतरिक शक्ति थी. वह दबाव झेल सकती थी. मगर, जहरीले वर्क कल्चर और ज्यादा काम के चलते उसकी मौत हुई. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने लिखा कि वित्त मंत्री को सिर्फ अडानी और अंबानी का दर्द समझ में आता है. मेहनत से नौकरी कर रहे एना जैसी युवाओं की पीड़ा उन्हें समझ नहीं आएगी.

लेबर मिनिस्ट्री द्वारा की जा रही एना की मौत की जांच 

इस मसले पर लेबर मिनिस्ट्री (Labour Ministry) द्वारा जांच की जा रही है. साथ ही नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने भी रविवार को देश में काम कर रहीं कंपनियों को अपनी पॉलिसी ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए थे. एना की मां अनीता ऑगस्टीन (Anita Augustine) और पिता सिबी जोसेफ (Sibi Joseph) ने बेटी की मौत के लिए ईवाई इंडिया (EY India) के ओवरवर्क को जिम्मेदार ठहराया था. इस मामले पर ईवाई इंडिया और कंपनी के चेयरमैन राजीव मेमानी (Rajiv Memani) ने माफी भी मांगी है.

ये भी पढ़ें 

Anna Sebastian Death: एना की मौत से सुधरेंगी भारतीय कंपनियां? NHRC ने कहा- कर्मचारियों के हिसाब से बनाएं कल्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget