एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी को सरकार का झटका, रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द

सरकार ने हाल ही में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द कर दिया है. DoT ने तत्काल प्रभाव से ये फैसला लिया है. जिससे अनिल अंबानी को बड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं ये फैसला आखिर क्यों लिया गया है.

रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (RTL) को दिया गया स्पेक्ट्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि अब कंपनी इन स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करके टेलीकॉम सेवाएं नहीं चला सकेगी.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे DoT की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को लेटर मिले थे. इनमें 2010, 2013, 2014, 2015 और 2016 में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी के तहत दिए गए स्पेक्ट्रम को खत्म करने की जानकारी दी गई थी.

क्यों रद्द किया गया स्पेक्ट्रम?
दरअसल DoT के मुताबिक, रिलायंस कम्युनिकेशंस ने स्पेक्ट्रम से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तों का पालन नहीं किया. जैसे नेटवर्क शुरू करने से जुड़ी रोलआउट शर्तें और स्पेक्ट्रम के लिए तय भुगतान. विभाग ने कहा कि कंपनी ने स्पेक्ट्रम की किस्तों, स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) और कुछ अन्य बकाया रकम का भुगतान नहीं किया था. साल 2010 की नीलामी के स्पेक्ट्रम के मामले में रोलआउट की शर्तें भी पूरी नहीं की गई थीं.

कंपनी ने दी सफाई
कंपनी ने अपनी सफाई में अपने ऊपर चल रही दिवाला प्रक्रिया (CIRP) और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्ट्सी कोड के तहत मिली सुरक्षा का हवाला दिया था. हालांकि, DoT ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी असर
DoT की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 13 फरवरी 2026 के फैसले के बाद हुई है. कंपनी ने इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन का भी हवाला दिया था, लेकिन DoT के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने ये रिव्यू पिटीशन 7 अगस्त 2026 को खारिज कर दी थी.

कंपनी पर क्या असर होगा?
DoT ने निर्देश दिया है कि रिलायंस कम्यूनिकेशंस और रिलायंस टेलीकॉम उन स्पेक्ट्रम के आधार पर चलने वाले सभी वायरलेस नेटवर्क और सेवाओं का इस्तेमाल बंद करें. इस फैसले से कंपनी की वित्तीय और कारोबारी स्थिति पर असर पड़ सकता है. RCOM फिलहाल दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है. कंपनी की प्रस्तावित रिजॉल्यूशन प्लान में स्पेक्ट्रम को कंपनी की संपत्ति के तौर पर बेचने की योजना भी शामिल थी. ये प्रस्ताव अभी NCLT, मुंबई के सामने विचाराधीन है.

ये भी पढ़ें: चार्ज लगने से क्या कम हो जाएगा UPI का इस्तेमाल? RBI गवर्नर ने दिया जवाब

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget