एक्सप्लोरर

Anant Radhika Engagement: कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने राधिका से की सगाई, पारंपरिक रस्मों के बीच हुआ शानदार कार्यक्रम

देश के बड़े कारोबारी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ हिन्दू परंपराओं के तहत औपचारिक रूप से सगाई कर ली है. जानिए क्या रहा खास...

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement : देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर में खुशियों का शानदार माहौल चल रहा है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने आज राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से एक आधिकारिक कार्यक्रम में सगाई की है. गोल धना और चुनरी विधि के बाद दोनों के बीच रिंगों का आदान-प्रदान हुआ है. जानें प्रोग्राम क्या खास रहा है..

अंबानी निवास पर हुआ आयोजन 

अंबानी निवास पर आज राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने अपने परिवार, दोस्तों के बीच सम्मानित परंपराओं के साथ औपचारिक रूप से सगाई कर ली है. अंबानी परिवार (गुजराती हिंदू परिवार) के बीच में सालों पुरानी परंपरा गोल धना और चुनरी विधि कई पीढ़ियों से चली आ रही हैं. दोनों परिवार की मौजूदगी में आयोजित समारोह में बड़े उत्साह के साथ इस परंपरा का आयोजन हुआ है. 

Anant Radhika Engagement: कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने राधिका से की सगाई, पारंपरिक रस्मों के बीच हुआ शानदार कार्यक्रम

क्या है गोल धना परंपरा

इस मोके पर दोनों परिवारों ने एक दूसरे को कई उपहार और शुभकामनाएं भेट किये है. इस दौरान गोल धना परंपरा का आयोजन हुआ है. गोल धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिया के बीज- जो गुजराती परंपराओं में एक सगाई समारोह में इस्तेमाल होते है. इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर दोस्तों और परिवार के लोगों को वितरित किया जाता है. दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है. इसके बाद दोनों के बीच अंगूठियों का आदान-प्रदान किया जाता है. अंगूठियों का आदान-प्रदान होने के बाद जोड़े अपने बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं.

Anant Radhika Engagement: कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने राधिका से की सगाई, पारंपरिक रस्मों के बीच हुआ शानदार कार्यक्रम

पूरे परिवार ने की पूजा 

जोड़े के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने, पूरा परिवार अनंत और राधिका के साथ मंदिर गया दर्शन करने गया. वहां से सभी गणेश पूजा के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे है. पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया है. गोल-धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका के परिवारों के बीच उपहार भी दिए है. नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा एक आश्चर्यजनक और शानदार नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसको उपस्थित लोगों से काफी वाहवाही मिली है. बहन ईशा ने रिंग सेरेमनी शुरू होने की घोषणा के साथ ही अनंत और राधिका ने एक दूसरे को रिंग पहनाकर सभी बड़ों का आशीर्वाद लिया है. 

ऊर्जा कारोबार देखते है अनंत 

अनंत ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और तब से वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में कई तरह के कामकाज को देखते हैं. वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में रहे हैं. वह वर्तमान में रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं. शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं.

यह भी पढ़ें

Swiggy Layoff: फूड डिलीवरी करने वाली इस कंपनी में होने वाली है छंटनी, जानिए कितने कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget