एक्सप्लोरर

Amul Tim Cook: अमूल ने आईफोन वाले टिम कुक को चखाया आईमस्का! यूजर्स ने बताया जीनियस

Tim Cook in India: एप्पल के सीईओ टिम कुक इन दिनों भारत आए हुए हैं. यह सप्ताह अमेरिकी कंपनी के लिए खास है, क्योंकि लंबी मांग के बाद कंपनी ने भारत में अपना स्टोर खोला है...

अमूल ब्रांड अपने दूध, मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों से पूरे भारत में लोकप्रिय है. इसके अलावा भी एक कारण है, जो अमूल को लोगों का प्रिय बना देता है. अमूल ब्रांड ट्विटर पर समकालीन मुद्दों को लेकर दिलचस्प पोस्ट किया करता है, जिसे यूजर्स खूब पसंद करते हैं. अभी भारत में एप्पल के एक्सक्लूसिव स्टोर खुलने की खबरें लगातार सुर्खियों में है और यह भी अमूल के टेक से अछूता नहीं रह पाया.

कल लॉन्च होगा दिल्ली स्टोर

एप्पल ने अपना पहला स्टोर इसी सप्ताह मुंबई में शुरू किया है. मुंबई में एप्पल के स्टोर लॉन्च को भारतीय ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली. इस मौके पर तमाम सेलेब्रिटीज के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग जुटे. अब गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एप्पल के स्टोर की शुरुआत होने वाली है. भारत में एप्पल के एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक अभी भारत आए हुए हैं.

इस तरह से दिखे टिम कुक

अमूल ने एप्पल के सीईओ का दिलचस्प अंदाज में स्वागत किया. अमूल ने एक ग्राफिक्स ट्वीट किया, जिसमें अमूल गर्ल के साथ एक बच्चे को दिखाया गया है, जो टिम कुक की तरह दिख रहा है. इसके साथ ग्राफिक्स पर लिखा गया है... आईमस्का फोर ऑल और अमूल, कुक बिद इट. वहीं कैप्शन में अमूल ने मुंबई में खुले एप्पल के पहले स्टोर का रेफरेंस दिया है.

इस नए क्रिएटिव में एप्पल सीईओ की तरह दिख रहा बच्चा अमूल गर्ल के साथ टोस्ट के मजे ले रहा है. वहीं टिम कुक को इसमें अमूल बटर में ऊंगलियां डूबोये हुए दिखाया गया है. ग्राफिक्स में टेबल पर एप्पल यानी सेब फल भी दिख रहा है.

लंबे समय से थी स्टोर की मांग

अमेरिकी कंपनी ने साल 2020 में भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर शुरू किया था. एप्पल के ग्राहक लंबे समय से भारत में ऑफलाइन स्टोर की मांग कर रहे थे. एप्पल ने इस पुरानी मांग को इस सप्ताह सोमवार को पूरा कर दिया. कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में अपने पहले भारतीय स्टोर की शुरुआत की है. एप्पल का दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में खुलने वाला है. कंपनी के दोनों स्टोर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

भारत में खूब बन रहे आईफोन

एप्पल ने भारत में ऑफलाइन स्टोर खोलने की शुरुआत ऐसे समय की है, जब मेड इन इंडिया आईफोन का जलवा पूरी दुनिया में दिख रहा है. बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में एप्पल ने भारत पर बड़ा दांव लगाया है. अब कंपनी चीन से अपना विनिर्माण शिफ्ट कर रही है और भारत को अपना केंद्र बना रही है.

ये भी पढ़ें: कैब से चलने वालों को खुशखबरी, व्यस्त समय में अब नहीं लगेगा ज्यादा किराया, यहां बना नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget