एक्सप्लोरर

Amazon Job Cuts: अमेजन ने शुरू की नए दौर की छंटनी! अब इस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Amazon Layoff: अमेजन ने मार्च में 9,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया था. अब कंपनी ने इंप्लाइज को नौकरी से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Amazon Layoffs: विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में छंटनी का सिलसिला जारी है. कंपनी के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने मार्च में छंटनी का ऐलान किया था. इसमें कुल 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा. इस ऐलान के बाद अब अमेजन ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में छंटनी करना शुरू भी कर दी है. कंपनी ने जिस डिविजन में सबसे पहले छंटनी की कैंची चलाई है वह है क्लाउड सर्विसेज. इस सर्विस में ब्रिकी कम होने के बाद अमेजन ने बड़े पैमाने पर इंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

इस डिपार्टमेंट में भी शुरू की गई छंटनी की प्रक्रिया-

इससे पहले अमेजन ने धीमी ग्रोथ के कारण रिटेल, डिवाइस और एचआर डिपार्टमेंट में भी छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने बड़े पैमाने पर हायरिंग की थी, मगर कोरोना लॉकडाउन खुलने के बाद मार्केट में मंदी की स्थिति को देखते हुए कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी करना शुरू कर दिया था. कंपनी ने नवंबर में कुल 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. इसके बाद मार्च में एक बार फिर 9,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया गया था.

किन देशों के कर्मचारियों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

अमेजन वेब सर्विसेज में छंटनी के ऐलान के बाद कंपनी ने अपने अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका के कर्मचारियों को छंटनी का मेमो थमा दिया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इससे पहले AWS से जुड़ी कुछ टीमों को पहले भी छंटनी का सामना करना पड़ा था. इसमें वॉक आउट फिजिकल स्टोर टेक्नोलॉजी ग्रुप और मेंबर भी शामिल है. इससे पहले कंपनी ने सबसे ज्यादा छंटनी एचआर और रिटेल के टीम में की थी.

15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती है कंपनी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2022 तक अमेजन ने कुल 15.4 लाख लोगों को रोजगार दिया है. इसमें सबसे ज्यादा संख्या उन कर्मचारियों की है जो गोदामों और प्रोडक्ट को शिप करने का काम करते हैं. इसके अलावा कंपनी के पास 35,000 के करीब कॉर्पोरेट कर्मचारी है. पिछले महीने निवेशकों को लिखे गए लेटर में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने कहा था कि कंपनी के लिए कर्मचारियों की छंटनी का फैसला कठिन रहा है, मगर भविष्य में बेहतर रिजल्ट्स के लिए यह जरूरी कदम है. उन्होंने कहा था कि वह अलग-अलग डिपार्टमेंट के काम को रेगुलेट कर रहे हैं और जिस बिजनेस और स्टोर से हमें ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है उसे बंद करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें-

Layoffs in Startups: स्टार्टअप में भी छंटनी हुई कई बार, मार्च तिमाही तक निकाले गए 9400 कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget