एक्सप्लोरर

Amazon Bazaar: आ गया अमेजन का ‘बाजार’, मीशो और फ्लिपकार्ट शॉप्सी से लेगा टक्कर 

Meesho and Shopsy: अमेजन ने सस्ता और अनब्रांडेड सामान बेचने के लिए 'बाजार' शुरू किया है. इस सेगमेंट में मीशो बहुत मजबूत हो चुकी है और फ्लिपकार्ट भी शॉप्सी लेकर आने वाली है.

Meesho and Shopsy: ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो की सफलता से उत्साहित होकर अमेजन ने अपनी तरफ से ‘बाजार’ को लॉन्च किया है. इस अमेजन बाजार (Amazon Bazaar) पर कम कीमत के गैर ब्रांडेड और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बिकेंगे. पिछले कुछ सालों में मीशो (Meesho) ने अपनी रणनीति से अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसी दिग्गज कंपनियों की नाक में दम कर दिया था. इसके साथ ही सॉफ्ट बैंक द्वारा समर्थित मीशो भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ईकॉमर्स कंपनी भी बन गई थी.

600 रुपये से कम के सामान बिकेंगे 

अभी तक अमेजन ने मेट्रो शहरों और टियर 1 शहरों में अपना कारोबार फैलाने पर फोकस रखा हुआ था. अमेजन बाजार के जरिए 600 रुपये और उससे कम के सामानों को ईकॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. अमेजन बाजार के जरिए कंपनी देश के छोटे शहरों में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. बर्नस्टीन रिपोर्ट के अनुसार, ईकॉमर्स सेक्टर में छोटी-छोटी खरीदारी करने वालों की पहली पसंद फिलहाल मीशो बन चुकी है. इससे अमेजन जैसे बड़े प्लेयर्स को बहुत समस्या हो रही थी. 

फ्लिपकार्ट भी लाने वाला है शॉप्सी

इसके अलावा अमेजन बाजार की फ्लिपकार्ट के शॉप्सी (Flipkart Shopsy) से भी टक्कर होगी. फ्लिपकार्ट शॉप्सी भी सस्ते प्रोडक्ट को बेचने के लिए लाया गया है. यह 600 रुपये से कम कीमत वाले अनब्रांडेड कपड़े, जूते, ज्वेलरी और लगेज बेचेगी. कंपनी ने मर्चेंट्स को इस बारे में सूचना दे दी है. 

मर्चेंट्स को जीरो रेफरल फी की सुविधा मिलेगी 

अमेजन प्रवक्ता ने मनी कंट्रोल को बताया कि हम कस्टमर्स को सुविधा देने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं. इसलिए हमें अमेजन बाजार शुरू करने का फैसला किया है. इस प्लेटफॉर्म पर कस्टमर बेहद सस्ते सामान खरीद सकेंगे. इससे देश में ही बनने वाले उत्पादों को लाभ पहुंचेगा. इस प्लेटफॉर्म पर अमेजन मर्चेंट्स को जीरो रेफरल फी की सुविधा भी दे रही है. इसकी वजह से उन्हें सस्ते सामान बेचने में मदद मिलेगी. बर्नस्टीन के मुताबिक, दिसंबर 2023 में अमेजन की यूजर ग्रोथ सिर्फ 13 फीसदी थी. उधर, टियर 2 और टियर 3 शहरों में मीशो का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.

ये भी पढ़ें 

FDI in India: चीन से ज्यादा भारत को पसंद कर रहे निवेशक, 100 अरब डॉलर आ सकता है एफडीआई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget