एक्सप्लोरर

एमेजॉन की ऑनलाइन दवा बिक्री प्लान पर बवाल, दवा दुकानदारों के संगठन ने विरोध किया

अमेजॉन ने कहा है कि वह बेंगलुरू में ऑनलाइन फार्मेसी की शुरुआत करने जा रही है. इसके जरिये ओवर द काउंटर मेडिसिन, बेसिक हेल्थ डिवाइस और सर्टिफाइड आयुर्वेद दवा कंपनियों की दवा बिक्री की जाएगी.

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन की ओर से ऑनलाइन फॉर्मेसी में उतरने की खबरों ने दवा दुकानदारों में खलबली मचा दी है. एमेजॉन बेंगुलुरू से ऑनलाइन फॉर्मेसी की शुरुआत करने जा रही है. लेकिन दवा दुकानदारों के संगठन ने इसका विरोध किया है. उन्होंंने एमेजॉन जेफ बेजोस को इसका विरोध करते हुए चिट्ठी लिखी है.

दवा दुकानदारों के संगठन ने किया विरोध

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगस्टिस (AIOCD) के प्रेसिडेंट जेएस शिंदे ने कहा कि यह गैरकानूनी है. एमेजॉन ने कहा है कि वह बेंगलुरू में ऑनलाइन फार्मेसी की शुरुआत करने जा रही है. इसके जरिये ओवर द काउंटर मेडिसिन, बेसिक हेल्थ डिवाइस और सर्टिफाइड आयुर्वेद दवा कंपनियों की दवा बिक्री की जाएगी. कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए यह ग्राहकों की जरूरत है. दूसरी ओर, एमेजॉन के इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि भारत में दवा बेचने के लिए रिटेलरों को लाइसेंस की जरूरत होती है. उन्हें इसी राज्य से लाइसेंस की जरूरत होती है, जहां वहां दवा बेचते हैं. अब एमेजॉन के मार्केट प्लेस में जो भी दवा बेचेगा उसे लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी.

पूरे देश विस्तार ले सकती है एमेजॉन की यह पायलट स्कीम 

एमेजॉन ने कहा है क सरकार ने कोविड-19 के दौरान दवाओं की होम-डिलीवरी की इजाजत दे दी है. हमने ऑनलाइन दवा बिक्री के पूरी तैयारी कर ली है और अब इस  स्पेस में प्रवेश के लिए कानूनी तौर पर तैयार हैं. हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि अमेजन का यह पायलट प्रोजेक्ट है या इसका विस्तार भी होगा. देश में इस वक्त वन एमजी, नेटमेड्स, मेडलाइफ और फार्मईजी जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उनके घरों तक दवाइयां पहुंचा रही हैं. देश में फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से लगातार मिल रही टक्कर के कारण भी एमेजॉन ने इस क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है ताकि कंपनी अपने बड़े कस्टमर बेस का फायदा उठा सके. कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में 10 नए वेयरहाउस भी शुरू किए थे.

अपने फोन में ऐसे डाउनलोड करें आधार कार्ड, साथ लेकर चलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

रिजर्व बैंक का बड़ा ऐलान! अब सोने पर मिलेगा 90 फीसदी कर्ज, जानिए क्या हैं शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget