एक्सप्लोरर

Amazon ने एंप्लाइज को दिया झटका, खत्म किया वर्क फ्रॉम होम, अब इस दिन से आना होगा ऑफिस

Amazon Ends WFH: अमेजन ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को बंद करने का फैसला किया है. जनवरी 2024 से सभी एंप्लाइज को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा.

Amazon Ends Work from Home: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों के लिए नई पॉलिसी का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा बंद करने का ऐलान कर दिया है और सभी को वापस ऑफिस लौटने के लिए कहा है. The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार अगले साल से कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम पांच दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा. कंपनी की यह नई वर्किंग पॉलिसी 2 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी.

CEO एंडी जेसी ने भेजा मेमो

इस मामले पर कर्मचारियों को जानकारी देते हुए अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने एक मेमो भेजा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि हमने यह तय किया है किया है कि हम कोविड की शुरुआत से पहले की तरह ऑफिस आने को पहले की तरह कर देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो यह पता चलता है कि साथ में ऑफिस में रहने के कई फायदे हैं.

कंपनी ने इसलिए लिया यह फैसला

सीईए एंडी जेसी का मानना है कि ऑफिस में आकर काम करना कर्मचारियों और कंपनी दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि अगर पिछले 15 महीनों की बात करें तो मेरा विश्वास ऑफिस पर और मजबूत हुआ है. अपने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि ऑफिस में आकर कर्मचारियों के लिए सीखना बहुत आसान होता है. इससे उनका अच्छा अभ्यास होता है और हमारी ऑफिस और सीखने की संस्कृति और मजबूत होती है. इससे लोग एक दूसरे का साथ काम करके बेहतर सीख पाते हैं और यह आविष्कार के लिए भी बहुत प्रभावी होता है. टीमें एक दूसरे के साथ ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर पाती हैं और इससे लोगों को ज्यादा फायदा मिलता है.

अगले साल से लागू हो जाएंगे नए नियम

पहले अमेजन ने कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन आने को कहा था जिसे अब बढ़ाकर पांच दिन कर दिया गया है. इस नियम के लागू होने के बाद भी कर्मचारी कुछ खास परिस्थितियों में वर्क फ्रॉम होम की मांग कर सकते हैं. मगर, यह विकल्प सीनियर टीम लीडर्स को नहीं दिया जाएगा. हर कर्मचारी के लिए 2 जनवरी के बाद से हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान देश और दुनिया में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर बढ़ा है. पिछले चार सालों से कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दे रही हैं, मगर अब कई कंपनियों ने इस फैसले को वापस लेने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें-

Inflation: महंगाई के मोर्चे पर हल्की राहत, 4 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget