एक्सप्लोरर

Akshaya Tritiya 2023: गोल्ड खरीदते वक्त इन जरुरी बातों का रखें ध्यान, ठगी के नहीं होंगे शिकार

Akshaya Tritiya 2023: आज अक्षय तृतीया के मौके पर अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें. इससे आप ठगी से सुरक्षित रहेंगे.

Akshaya Tritiya 2023: आज पूरे देश में अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya 2023)  का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन सोना या चांदी जैसी धातुएं खरीदने से घर में समृद्धि आती है. वहीं लोग इस मौके पर डायमंड में भी जमकर निवेश कर सकते हैं. अगर आप भी इस शुभ मौके पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी (Gold Buying Tips) है. सोने की बढ़ती कीमतों के कारण आजकल बाजार में नकली सोने की बिक्री भी बहुत बढ़ गई है. ऐसे में किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स जरूर फॉलो करें-

1. चेक करें हॉलमार्क

सोने की शुद्धता चेक करने के लिए सबसे पहले यह चेक करें कि आप जो क्वाइन या ज्वैलरी खरीद रहे हैं उसमें हॉलमार्क (Hallmark on Gold Jewellery) है या नहीं सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से छह नंबरों वाले हॉलमार्क को सभी ज्वैलरी (Hallmarking Rules) के लिए अनिवार्य कर दिया है. कोई भी दुकानदार बिना 6 डिजिट के हॉलमार्क के सोने की ज्वैलरी नहीं बेच सकता है.

2. मेकिंग चार्ज चेक करें

सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त मेकिंग चार्ज (Gold Jewellery Making Charge) को चेक करना आवश्यक है. अगर-अगर ब्रांड और दुकानों पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है. अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई ज्वैलर्स और ब्रांड्स मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक का भारी डिस्काउंट (Akshaya Tritiya Offers)  भी दे रहे हैं. ऐसे में आप इसे चेक करके ही गहने खरीदें. इससे आप पैसों की बचत कर पाएंगे.

3. सोने की कीमत करें चेक

जब भी गोल्ड के गहने खरीदने जाए तो यह जरूर चेक कर लें कि आज की सोने की कीमत क्या है. सोने के दाम राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग होता है. ऐसे में घर से ही सही कीमत का पता लगाकर निकलें. चाहें तो अपने शहर के दुकानदारों को कॉल करके ताजा कीमत पता कर लें. इससे गहने खरीदते समय आपको ज्वैलरी और मेकिंग चार्ज दोनों का पता चल पाएगा.

4. बिल लेना न भूले

जब भी सोने खरीदें तो साथ में उसका बिल जरूर लें. अगर आप उस ज्वैलरी को बाद में बेचते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपको ज्वैलरी पर कितना कैपिटल गेन मिला है. इसके लिए बिल होना आवश्यक है. बिल में सोने-चांदी की शुद्धता, वजन और कीमत जैसे कई डिटेल्स होती है जो पता होना जरूरी है.

5. वजन चेक करना है जरूरी

सोना खरीदते वक्त उसकी कीमत के साथ वजन चेक करना आवश्यक है. इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप कितनी शुद्धता का सोना खरीद रहे हैं. सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 16 कैरेट का हो सकता है. आमतौर पर गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. जिसता ज्यादा सोने की शुद्धता होती उसकी कीमत उतनी ज्यादा होगी.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: नोएडा, जयपुर जैसे कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल में भी बढ़त जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget