एक्सप्लोरर

Berkshire Stocks: भारतीय मूल के इस व्यक्ति ने बेचा वारेन बफे की कंपनी के शेयर, 139 मिलियन डॉलर हुई कमाई

Ajit Jain Share Sale: अजीत जैन अभी वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन हैं. उन्हें दिग्गज निवेशक वारेन बफे का काफी करीबी माना जाता है...

दिग्गज निवेशक वारेन बफे के करीबी अजीत जैन ने बर्कशायर हाथवे में अपनी लगभग आधी हिस्सेदारी बेच दी है. उन्होंने अपने हिस्से के आधे शेयरों की बिक्री ऐसे समय की है, जब हाल ही में वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे ने ट्रिलियन डॉलर एमकैप क्लब में एंट्री ली है.

करीब 7 लाख डॉलर के औसत भाव पर बिक्री

भारतीय मूल के अजीत जैन अभी बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन हैं. उन्हें दिग्गज निवेशक वारेन बफे के करीबियों में गिना जाता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजीत जैन ने अपने हिस्से के 200 क्लास ए कॉमन स्टॉक्स की बिक्री की है. यह बिक्री 6,95,418 डॉलर प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई है. इससे जैन को करीब 139 मिलियन डॉलर मिले हैं.

अब अजीत जैन के पास बचे हैं इतने शेयर

इस बिक्री के बाद अजीत जैन के पास बर्कशायर हाथवे के 166 क्लास ए कॉमन स्टॉक्स बचे हैं. इस बार बेचे गए शेयर उनकी कुल हिस्सेदारी के 54 फीसदी के बराबर है. अब बचे शेयरों में 61 शेयर सीधे जैन के पास हैं. जैन फैमिली ट्रस्ट के पास बर्कशायर हाथवे के क्लास ए वाले 55 शेयर हैं. वहीं नॉन-प्रॉफिट कॉरपोरेशन जैन फाउंडेशन इंक के पास ऐसे 50 शेयर हैं.

1986 में बर्कशायर हाथवे से जुड़े थे अजीत जैन

अजीत जैन लंबे समय से वारेन बफे की कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने साल 1986 में बर्कशायर हाथवे के इंश्योरेंस बिजनेस को जॉइन किया था. उन्हें 2018 में बर्कशायर हाथवे का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था. एक समय उन्हें बर्कशायर हाथवे में वारेन बफे का उत्तराधिकारी माना जा रहा था. वह अभी समूह के इंश्योरेंस बिजनेस को भी हेड कर रहे हैं.

अभी इतना है बर्कशायर हाथवे का बाजार पूंजीकरण

बर्कशायर हाथवे के क्लास ए कॉमन स्टॉक की वैल्यू गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद 0.69 फीसदी कम होकर 6,75,380 डॉलर रही थी. कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीते दिनों पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया था. हालिया करेक्शन के बाद गुरुवार की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से बर्कशायर हाथवे का बाजार पूंजीकरण 977.67 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें: वॉरेन बफे ने रचा इतिहास, 1 ट्रिलियन डॉलर वाली दुनिया की पहली नॉन टेक कंपनी बनी बर्कशायर हैथवे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget