एक्सप्लोरर

Airlines Baggage: अब बैगेज मिलने में नहीं होगी देरी, फ्लाइट से उतरने के 30 मिनट के भीतर मिल जाएगी डिलीवरी

Baggage Delivery Norms: सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो ने सात विमानन कंपनियों को बैगेज डिलीवरी के बारे में गाइडलाइंस भेजा है...

हवाई यात्रियों को यात्रा के बाद बैगेज मिलने में होने वाली दिक्कतें दूर होने वाली हैं. बैगेज मिलने में देरी के मामलों का संज्ञान लेते हुए बीसीएएस ने सात विमानन कंपनियों को इसे लेकर नया निर्देश भेजा है. विमानन कंपनियों को 30 मिनट के भीतर अंतिम बैगेज की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

इन कंपनियों को मिला निर्देश

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने रविवार को जिन सात विमानन कंपनियों को बैगेज डिलीवरी पर नया निर्देश दिया, उनमें एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तार, एअर इंडिया एक्सप्रेस कनेक्ट और एअर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं. सभी कंपनियों को कहा गया है कि वे 30 मिनट में अंतिम बैगेज की डिलीवरी सुनिश्चित करने लिए जरूरी बंदोबस्त कर लें.

कंपनियों को मिला 26 फरवरी तक समय

ब्यूरो के अनुसार, विमानन कंपनियों को सर्विस क्वालिटी रिक्वायरमेंट्स ऑफ ऑपरेशन, मैनेजमेंट एंड डिलीवरी एग्रीमेंट (ओएमडीए) के तहत 30 मिनट के भीतर सभी बैगेज की डिलीवरी करनी होगी. इसके लिए सभी कंपनियां अभी से तैयारियां तेज कर दें. ब्यूरो ने सर्विस सुनिश्चित करने की तैयारियां करने के लिए विमानन कंपनियों को सिर्फ 26 फरवरी तक का समय दिया है.

पिछले महीने से की जा रही थी निगरानी

बीसीएएस के द्वारा पिछले महीने से विभिन्न कंपनियों के द्वारा बैगेज की डिलीवरी की निगरानी की जा रही थी. ब्यूरो ने जनवरी 2024 में देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों पर निगरानी की शुरुआत की थी. ब्यूरो यह मॉनिटर कर रहा था कि फ्लाइट पहुंचने के बाद कितनी देर में बैगेज के आने की शुरुआत होती है और अंतिम बैगेज को डिलीवर करने में कंपनियों को कितना समय लग रहा है.

साप्ताहिक आधार पर हो रही थी मॉनिटरिंग

ब्यूरो का कहना है कि विमानन कंपनियों के द्वारा बैगेज की डिलीवरी को साप्ताहिक आधार पर मॉनिटर किया जा रहा था. ब्यूरो के अनुसार, कंपनियों के परफॉर्मेंस में सुधार हुआ, लेकिन अभी भी मैंडेट के हिसाब से नहीं हो पाया है. मैंडेट कहता है कि फ्लाइट आने के बाद 10 मिनट के भतीर बैगेज की डिलीवरी शुरू हो जानी चाहिए और 30 मिनट में अंतिम बैग की डिलीवरी हो जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या है पिग बुचरिंग स्कैम, जिससे लग रहा निवेशकों को चूना? कामथ ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
भारत का 1 रुपया नेपाल में कितना होता है?
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
सावधान! Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक, हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स!
दिल्ली-मुंबई नहीं, अब इन शहरों में मिलती हैं ज्यादा नौकरियां
दिल्ली-मुंबई नहीं, अब इन शहरों में मिलती हैं ज्यादा नौकरियां
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget