एक्सप्लोरर

हवाई सुरक्षा फीस में बढ़ोतरी से महंगा हुआ आसमान में सफर, 1 अप्रैल से चुकाने होंगे ज्यादा चार्ज

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस करीब सभी यात्रियों से वसूली जाती है लेकिन कुछ मामले अपवाद हैं. एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस हवाई टिकट का एक घटक है जिसका इस्तेमाल देश भर में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को फंड करने के लिए किया जाता है.

महंगाई का झटका अब विमान यात्रियों को लगनेवाला है. 1 अप्रैल से हवाई जहाज में सफर करने पर ज्यादा रुपए ढीले करने होंगे. नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस बढ़ा दिया है, जिसके चलते हवाई यात्रा महंगी हो गई है.

अब महंगाई की मार हवाई सफर करनेवालों पर

घरेलू यात्रियों के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में 40 रुपए का इजाफा कर दिया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हवाई टिकट में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 114.38 रुपए होगी. एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस हवाई टिकट का एक घटक है जिसका इस्तेमाल देश भर में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को फंड करने के लिए किया जाता है. उड्डयन मंत्रालय के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश में ज्यादातर एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विदेश विमानन सुरक्षा शुल्क 12 अमेरिकी डॉलर या भारतीय रुपए के बराबर देने होंगे.

1 अप्रैल से एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में इजाफा

बढ़ी हुई नई दर 1 अप्रैल 2021 या 1 अप्रैल के बाद जारी किए गए टिकटों पर लागू होंगे. एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस करीब सभी यात्रियों से वसूली जाती है लेकिन कुछ मामले अपवाद हैं. 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होल्डर, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू मेंबर और भारतीय वायु सेना की तरफ से संचालित विमान पर यात्रा करनेवाले ऑन ड्यूटी शख्स को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस में छूट मिलती है. एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस की दर को करीब छह महीनों बाद संशोधित किया जाता है. पिछले साल सितंबर में घरेलू यात्रियों के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस की दर में 10 रुपए की वृद्धि कर 150 रुपये से 160 रुपये किया गया था.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 4.95 डॉलर से बढ़ाकर 5.20 डॉलर फीस को किया गया. गौरतलब है कि ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब विमान उद्योग पर कोरोना वायरस संकट का बुरी तरह असर पड़ा है. महामारी के कारण विमान उद्योग पिछले साल मई से बंद रहा है. हालांकि, घरेलू उड़ानों को 25 मई, 2020 को खोलने की इजाजत दी गई. अभी तक घरेलू हवाई उद्योग कोविड-19 काल से पहले के दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है.

कोरोना ने बदला वर्क कल्चर, अब दफ्तरों में मिलने लगी हैं अनलिमिटेड छुट्टियां

1 अप्रैल से बढ़ेंगी स्टील की कीमतें, जानिए घर बनाना महंगा होने से लेकर और क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget