एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश से बीमा कंपनियों को झटका, उठाना पड़ सकता है 1000 करोड़ से ज्यादा के क्लेम का बोझ

Ahmedabad Plane Crash: मॉन्ट्रियल कन्वेंशन (एक अंतरराष्ट्रीय विमानन संधि) के तहत, एयरलाइनों को मृत्यु के मामले में प्रति यात्री लगभग 171,000 डॉलर (या 1,28,821 एसडीआर) का मुआवजा देना जरूरी होता है.

Air India Crash: अहमदाबाद में  एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटना के बाद इंश्योरेंस क्लेम अमाउंट 1,000 करोड़ रुपये को पार कर गई है. यह एविएशन सेक्टर में अब तक का सबसे महंगा इंश्योरेंस क्लेम है. यह रकम पूरे देश के एविएशन सेक्टर के टोटल एनुअल प्रीमियम से भी ज्यादा है. 

बीमा कंपनियों पर 1,000 करोड़ रुपये का बोझ 

बता दें कि एयर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाले टाटा ग्रुप ने इस विमान हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है. दुर्घटना में 241 लोग मारे गए हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंश्योरेंस क्लेम 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिसका एविएशन इंश्योरेंस इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है.

मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत दिया जाएगा मुआवजा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों के परिजनों को मुआवजा मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1999 के तहत दिया जाना चाहिए. यानी कि मृतकों के आश्रितों को 1,28,821 SDR (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) का भुगतान करना होगा, जो मौजूदा दरों के हिसाब से प्रति यात्री 1.4 करोड़ रुपये बैठता है.

फिलहाल एक SDR की कीमत 120 रुपये है, जो अमेरिकी डॉलर, यूरो, चीनी रॅन्मिन्बी, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग इन पांच मुद्राओं पर आधारित है. हालांकि, अंतिम भुगतान इस बात पर निर्भर करेगा कि एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए कितनी बीमा पॉलिसी ली थी.

क्या है मॉन्ट्रियल कन्वेंशन? 

कुल मिलाकर मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत हवाई यात्रा से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए एक कानूनी फ्रेमवर्क होता है, जो यात्रियों के हित में है. इस नियम के मुताबिक, अगर एयरलाइन किसी यात्री को पहुंचे नुकसान के लिए जिम्मेदार है, तो उन्हें मुआवजे का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा.

भारत ने 2009 में  मॉन्ट्रियल कन्वेंशन को अपनाया था. मॉन्ट्रियल कन्वेंशन (एक अंतरराष्ट्रीय विमानन संधि) के तहत, एयरलाइनों को मृत्यु के मामले में प्रति यात्री लगभग 171,000 डॉलर (या 1,28,821 एसडीआर) का मुआवजा देना जरूरी है. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रति व्यक्ति 250,000 डॉलर तक हो सकता है. 

ब्रोकरेज फर्म हाउडेन (इंडिया) के MD और CEO अमित अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ''मुआवजे का कैलकुलेशन SDR के इस्तेमाल से की जाती है, जो अक्टूबर 2024 तक 128,821 SDR (लगभग 1.33 अमेरिकी डॉलर प्रति SDR) था. फाइनल पेमेंट एयर इंडिया के लिए गए कवरेज पर निर्भर करेगा.'' 

ये भी पढ़ें:

प्लेन क्रैश के बाद कई सवाल, जानें Boeing को एयर इंडिया ने दिए कब कितने विमानों के ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget