एक्सप्लोरर

Vistara: विस्तारा की आखिरी फ्लाइट 11 नवंबर को भरेगी उड़ान, 3 सितंबर से बंद हो जाएगी बुकिंग

Air India-Vistara Merger: विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने बताया कि 11 नवंबर को आखिरी उड़ान के बाद हम अपने जहाज एयर इंडिया को सौंप देंगे. एयर इंडिया के जरिए आप बुकिंग कर पाएंगे.

Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर को लेकर जोर शोर से तैयारियां जारी हैं. यह मर्जर दिसंबर, 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है. अब इसे लेकर विस्तारा एयरलाइन ने घोषणा कर दी है कि उनकी आखिरी फ्लाइट 11 नवंबर को उड़ान भरेगी. एयरलाइन ने कहा है कि वह 3 सितंबर से बुकिंग भी बंद कर रहे हैं. इसके बाद न ही कोई बुकिंग ली जाएगी और 12 नवंबर से कोई भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी. इसके साथ ही विस्तारा एयरलाइन के अंत की तारीख आ गई है. 

एयर इंडिया को सौंप दिए जाएंगे विस्तारा एयरलाइन के एयरक्राफ्ट 

विस्तारा एयरलाइन (Vistara) ने शुक्रवार को बताया कि 11 नवंबर को आखिरी उड़ान के बाद उनके एयरक्राफ्ट एयर इंडिया (Air India) को सौंप दिए जाएंगे. साथ ही बुकिंग भी एयर इंडिया के जरिए ही की जाएगी. उन्होंने बताया कि 11 नवंबर तक बुकिंग और फ्लाइट आराम से चलती रहेंगी. इसमें कस्टमर को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी. विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन (Vinod Kannan) ने कहा कि पिछले 10 साल में हमारा साथ देने वाले सभी कस्टमर को हम धन्यवाद देते हैं. अब हम अपनी यात्रा को यहीं विराम दे रहे हैं. हम एयर इंडिया के साथ अपनी नई यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. अब हम एयर इंडिया के विशाल नेटवर्क और फ्लीट के दम पर कस्टमर्स को और ज्यादा सुविधाएं दे पाएंगे.

कैम्पबेल विल्सन ने कहा- एयर इंडिया की सेवाओं में होगा इजाफा 

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैम्पबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने कहा कि विस्तारा और हमारी टीम साथ मिलकर कई महीनों से काम कर रही है. हमारे एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ मिलकर कस्टमर को एयर इंडिया के जरिए बेहतरीन सेवाएं देते रहेंगे. अब हमारे पास ज्यादा रूट्स, अतिरिक्त फ्लाइट और कर्मचारी होंगे. इसकी मदद से हम कस्टमर्स को शानदार अनुभव दे पाएंगे. मर्जर होने तक हमारे हर कदम की जानकारी विस्तारा और एयर इंडिया की तरफ से आपको मिलती रहेगी.

सिंगापुर एयरलाइन्स को सरकार से मिल गई एफडीआई की मंजूरी

इससे पहले सिंगापुर एयरलाइन्स ने जानकारी दी थी कि उन्हें भारत सरकार से एफडीआई की मंजूरी मिल गई है. एयर इंडिया ग्रुप में सिंगापुर एयरलाइन्स 25 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी. मर्जर पूरा होने के बाद कंपनी 67.5 करोड़ डॉलर तक का इनवस्टमेंट करेगी. इस मर्जर से एयर इंडिया दुनिया की दिग्गज एयरलाइन्स में शामिल हो जाएगी और इसमें SIA की हिस्सेदारी 25.1 फीसदी होगी. इसके साथ ही टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) के ज्वॉइंट वेंचर से बनी विस्तारा के एयर इंडिया में मर्जर की दिशा में कंपनी एक कदम और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें 

Air India Vistara Merger: सिंगापुर एयरलाइन्स को मिली FDI की मंजूरी, दुनिया की दिग्गज एयरलाइन में शामिल होगी एयर इंडिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget