एक्सप्लोरर

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर का आप पर क्या पड़ेगा असर, लॉयल्टी क्लब-क्रेडिट कार्ड पर ये है तैयारी

Air India and Vistara: विस्तारा की आखिरी उड़ान 11 नवंबर को होने वाली है. इसके बाद एयरलाइन अपने विमान और स्टाफ एयर इंडिया को दे देगी.

Air India and Vistara: एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन का मर्जर इसी साल दिसंबर में पूरा होने वाला है. देश की इन दो दिग्गज एयरलाइन के एक होने की मंजूरी लगभग सभी जगहों से मिल गई है. हाल ही में विस्तारा एयरलाइन ने लोगों को जानकारी दी थी कि वह अपनी आखिरी उड़ान 11 नवंबर को भरेंगे और बुकिंग 3 सितंबर से बंद करने वाले हैं. इसके बाद वह अपने विमान एयर इंडिया को सौंप देंगे. इसके बाद एयर इंडिया के जरिए बुकिंग की जा सकेगी. एयर इंडिया (Air India) और विस्तारा (Vistara) के मर्जर से आप पर भी कई तरह के असर पड़ेंगे. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

11 नवंबर के बाद के टिकट एयर इंडिया को हो जाएंगे ट्रांसफर 

टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) ने अपनी ज्वॉइंट वेंचर एयरलाइन विस्तारा का मर्जर एयर इंडिया में करने का फैसला लिया था. दोनों ग्रुप का दावा है कि इस मर्जर से बनी एयरलाइन दुनिया की दिग्गज एयरलाइन में शामिल होगी. साथ ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं दे पाएगी. एक दशक पहले बनी विस्तारा को अपनी बेहतर सर्विस क्वालिटी की वजह से पहचाना जाता है. विस्तारा ने कहा है कि 11 नवंबर तक की फ्लाइट बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके बाद की तारीखों पर टिकट बुक कर चुके लोगों को एयर इंडिया की टिकट मिल जाएगी. इस बारे में हर कस्टमर को जानकारी भेज दी जाएगी. 

सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

विस्तारा के अनुसार, 11 नवंबर के बाद की बुकिंग में किसी भी सेवा को जोड़ने के लिए कस्टमर एयर इंडिया की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. विस्तारा की फ्लाइट और स्टाफ अब एयर इंडिया के पास चला जाएगा. ऐसे में सर्विस क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. एयर इंडिया सीईओ कैम्पबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने हाल ही में जानकारी दी थी कि साल 2025 की शुरुआत तक इन फ्लाइट को विस्तारा का स्टाफ ही उड़ाएगा. इसके बाद तय किया जाएगा कि किस रूट पर किसे इस्तेमाल किया जाना है. 

क्लब विस्तारा बन जाएगा फ्लाइंग रिटर्न्स, क्रेडिट कार्ड पर फैसला जल्द 

एयर इंडिया भी अपने पुराने बड़े को नया रूप देने में जुटी हुई है. इसके साथ ही वह नए विमान भी शामिल कर रहे हैं. उन्होंने प्रीमियम इकोनॉमी को अपने सर्विस में जोड़ा है. इन तरीकों से एयर इंडिया अपनी सर्विस और बेहतर करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा क्लब विस्तारा (Club Vistara) का हिस्सा बन चुके कस्टमर्स को एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स (Flying Returns) प्रोग्राम में मर्ज कर दिया जाएगा. इसके जरिए उन्हें सभी फायदे मिलते रहेंगे. इसके अलावा एयर इंडिया और विस्तारा के को ब्रांडेड कार्ड्स को भी जल्द ही एक करने का ऐलान हो सकता है.

ये भी पढ़ें 

Radha Vembu: ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकीं दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget