एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया पर किराया होगा आपके कंट्रोल में, एयरलाइन ने शुरू की खास सुविधा 

Fare Lock: एयर इंडिया की इस नई सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए पैसेंजर्स को मामूली फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा. यह सेवा न सिर्फ डॉमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी लागू होगी.

Fare Lock: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है. इसके तहत अब पैसेंजर्स किराए को कंट्रोल कर पाएंगे. एयर इंडिया ने बताया कि उसने फेयर लॉक (Fare Lock) सर्विस शुरू की है. इस सेवा की मदद से आप एयरलाइन पर टिकट किराए को 48 घंटे के लिए लॉक कर पाएंगे. हालांकि, इसके लिए पैसेंजर्स को फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा. 

किराए को 2 दिन के लिए लॉक कर सकेंगे यात्री 

इस नई सर्विस के तहत यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोगों को बहुत फायदा होगा. प्लानिंग के दौरान वो किराए को 2 दिन के लिए लॉक कर सकेंगे ताकि इस दौरान आराम से वो अन्य चीजों की व्यवस्था कर पाएंगे. एयर इंडिया ने बताया कि किराए में लगातार उछाल आता रहता है. यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है. कई बार टिकट चेक करने और बुक करने के बीच भी किराया बढ़ जाता है. हालांकि, यह सेवा सिर्फ उन्हीं फ्लाइट पर लागू होगी को बुकिंग की तारीख से 10 दिन दूर हों. 

डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट पर लागू होगी सर्विस 

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट बुकिंग करते समय कस्टमर्स फेयर लॉक ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकेगा. डॉमेस्टिक फ्लाइट बुक करते समय कस्टमर को फेयर लॉक के लिए 500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. साथ ही छोटी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 850 रुपये (10 डॉलर) और लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 1500 रुपये (18 डॉलर) का पेमेंट करना पड़ेगा. यह पैसा नॉन रिफंडेबल होगा.

एयर इंडिया को विमानन मंत्रालय ने जारी किया नोटिस 

हाल ही में एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट 20 घंटे लेट हो गई थी. इससे कई यात्रियों को घंटों तक बिना एसी के विमान के अंदर ही बैठना पड़ा था. विमानन मंत्रालय ने इस घटना के लिए एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें 

Railway Shares: एनडीए की कमजोर जीत से नहीं उबर पा रहे रेलवे स्टॉक, 2 दिन में एक तिहाई लुढ़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget